Home पौडी गढ़वाल पौड़ी में मची होली की धूम, होल्यारों की टीम ने गाए होली...

पौड़ी में मची होली की धूम, होल्यारों की टीम ने गाए होली के पारंपरिक गीत

0

पौड़ी (संवाददाता- कुलदीप बिष्ट): पौड़ी में होली पर्व को लेकर बाजार सज गए है। जगह-जगह होली की दुकाने सजी है। लोग होली पर्व को लेकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं, कई होल्यारों की टीम भी होली के पारंपरिक गीत गाते हुए होली मना रहे हैं। वहीं, पाबौ में बालिकंड़ारस्यू, कंडारस्यू, ढाईजुली पट्टी से आए होल्यारों की टोलियां ने घूमकर पारंपरिक तरीके से होली के गीत गाकर होली का पर्व मनाया जा रहा है।

38 3

पाबौ के ग्रामीण क्षेत्रों में भी होली को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। पाबौ में सिमलथ गांव के सोहन सिंह, सहदेव सिंह, जितेंद्र सिंह, राहुल सिंह, देबेन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह, पंकज सिंह, अर्जुन सिंह आदि होल्यारोल के होल्यारों ने पाबौ, पैठानी, चाकीसैण में घूम-घूम कर होली के गीत गाए। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र नौटियाल ने कहा राठ क्षेत्र के होल्यार कई सालों से यह रस्म निभा रहे हैं।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version