धामी-धामी भाई-भाई…! भाजपा में जाएंगे कांग्रेस के धारचूला विधायक धामी?

uttarakhand news

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड कांग्रेस में मचा घमासान कम नहीं हो रहा है। दो दिन से करीब दस विधायकों के कांग्रेस से इस्तीफा देने की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने भी कांग्रेस से सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर घमासान को और हवा दी है। दूसरी ओर धारचूला विधायक के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं भी जोरों पर है। प्रदेश में जहां पुष्कर सिंह धामी सीएम हैं वहीं, कांग्रेस विधायक हरीश धामी भी भाजपा में आकर कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। धामी ने हालांकि इस बात पर साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन इतना जरूर बोले कि उनके क्षेत्र के कई नेताओं ने पार्टी से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। कहीं न कहीं उन्होंने कांग्रेस में अपनी उपेक्षा होने की बात भी कही। दरअसल नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के बाद यह घमासान तेज हुआ है।

DEVBHOOMI

अंदरूनी गुटबाजी इतनी तेज हो गई है कि कांग्रेस की हालत बद से बदतर होने जा रही है। पार्टी में कुछ नेताओं की मठाधीशी के कारण ऐसा हाल हो रहा है। 2017 में कांग्रेस के कई मंत्री और विधायक एक साथ इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद से दो बार भाजपा लगातार चुनाव जीतती जा रही है। कांग्रेस को प्रदेश में खड़ा करने वाले नेता ही अगर ग्राउंड लेवल से लेकर पूरी टीम तक दूसरी पार्टी में शामिल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं की आपसी खिंचतान कम नहीं हो रही है। प्रीतम सिंह और हरीश रावत के बीच एक-दूसरे के विरोधाभासी बयान सामने आते रहे हैं। अब कई विधायक भी खुलकर सामने आ रहे हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस के कितने विधायक पार्टी को अलविदा करते हैं।