Home Crime ग्राम प्रधान पर गर्भवती महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस जांच में...

ग्राम प्रधान पर गर्भवती महिला से छेड़खानी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

0

पौड़ी (कुलदीप सिंह बिष्ट)- पौड़ी जिले के पैठाणी क्षेत्र में एक ग्राम प्रधान पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह महिला आंगनबाड़ी केंद्र मे मिनी कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही है। इस पूरे मामले में महिला के पति ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगायें हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच कर रही है।

पैठाणी के एक आंगनबाड़ी केंद्र में मिनी कार्यकर्ता के तौर पर काम कर रही एक महिला के पति ने अपने गांव के ग्राम प्रधान पर उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाये हैं। पीड़ित महिला के पति का कहना है कि ग्राम प्रधान कुछ महिनों उसकी पत्नी पर लगातार दवाब बना रहा था और उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो भी भेज रहा था। पीड़िता के पति ने कहा कि हाल ही में जब घर में कोई नहीं था तो ग्राम प्रधान ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकत की और पति को बताने पर उसकी नौकरी छीन लेने की धमकी के साथ पति को जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के पति कहना है कि 11 जुलाई को उन्होंने इस मामले की शिकायत एसएसपी पौड़ी ऑफिस में की, 12 जुलाई को उन्होंने फिर गांव में खुली बैठक बुलाई जिसमें में ग्राम प्रधान नहीं आया, 13 जुलाई को ग्राम प्रधान ने पैठाणी थाना पुलिस से उसे फोन करवाया। फोन पर दोनों पति और पत्नी थाने पहुंचे। थाने पहुंचते ही पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पीड़िता के पति ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस के सामने महिला को पीटा गया लेकिन पुलिस ने उनकी सुनने के बजाये ग्राम प्रधान का साथ दे रही है। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि उस पर लगे सभी आरोप निराधार हैं और उसने ग्रामीण के खिलाफ पुलिस में पहले की शिकायत कर दी थी। पैठाणी थाना पुलिस का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Exit mobile version