Home थराली मंत्री चंदन राम दास पहुंचे थराली, गैरसैंण के मुद्दे पर बोली ये...

मंत्री चंदन राम दास पहुंचे थराली, गैरसैंण के मुद्दे पर बोली ये बात

0

थराली (संवाददाता- मोहन गिरी): शुक्रवार को अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत धामी कैबिनेट में मंत्री बने चंदन राम दास ग्वालदम होते हुए थराली पहुंचे यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने परिवहन और समाज कल्याण मंत्री चंदन राम दास का गर्मजोशी से स्वागत किया।

devbhoomi

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने धामी कैबिनेट में महत्वपूर्ण मंत्रालय का जिम्मा मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया और विधानसभा चुनाव में भाजपा की दमदार जीत के पीछे पुष्कर सिंह धामी के 6 माह के अल्पकाल में किये गए विकास कार्यो, किसान सम्मान निधि और मुफ्त राशन योजना को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा बागेश्वर की जनता ने उन्हें बहुत प्यार और स्नेह दिया है, जिसका नतीजा है कि वे लगातार चौथी बार बागेश्वर विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने कहा कि इस बार वे बीमार थे बावजूद इसके कार्यकर्ताओं की मेहनत, प्रचार प्रसार और जनता के जनादेश ने उन्हें फिर से सेवा का मौका दिया। उन्होंने मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि जिन विभागों की उन्हें जिम्मेदारी मिली है उन विभागों के जरिये जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाकर वे उत्तराखंड की जनता तक विकास कार्यो को पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि पहाड़ो में उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की गतिविधियां बढ़ाई जाएगी।

वहीं गैरसैंण के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की पिछली सरकार में गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था और गैरसैंण उत्तराखंड की जनभावनाओं का केंद्र है ऐसे में वे प्रयासरत रहेंगे कि गैरसैंण में ज्यादा से ज्यादा इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलप हो जो गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। वहीं कांग्रेस में चल रही खींचातानी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेपथ्य में है और कांग्रेस में चुनाव से पहले और चुनाव के बाद भी अंदरूनी कलह चलती रहती है। थराली में कार्यकर्ताओं संग मुलाकात के बाद मंत्री चंदन राम दास का काफिला कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुआ।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version