Home ये भी जानिए विश्व की पहली महिला जिन्होंने सबसे पहले चलाई थी कार

विश्व की पहली महिला जिन्होंने सबसे पहले चलाई थी कार

0

First Woman to Drive Car: अपने पति को बिना बताए पहली बार 106 किलोमीटर का किया था इस महिला ने सफर तय 

First Woman to Drive Car: आज की तारीख में महिलाएं किसी भी चीज़ में पुरुषों से कम नहीं हैं, साइकल से लकर प्लेन तक महिलाएं सब चला रहीं है मगर एक जमाना हुआ करता था जब महिलाएं इधर उधर जाने के लिए पुरुषों पर निर्भर रहा करती थीं। लेकिन इस सबके बीच जिस महिला ने सबसे पहले कार चलाई थी (First Woman to Drive Car) उनका नाम था बेर्था बेंज।

यह दुनिया की पहली वो महिला थीं जिन्होंने कार चलाई (First Woman to Drive Car) और वो भी अपने पति को बिना बताए। ये महिला कोई और नहीं बल्की मर्सिडीज बेंज के संस्थापक की पत्नी थीं, जिन्होंने अपने पति कार्ल बेंज को बिना बताए पहली बार कार चलाई थी (First Woman to Drive Car) और वो भी 106 किलोमीटर। आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस कार को बेर्था बेंज ने चलाया था वो कोई 4 पहिओं वाली गाड़ी नहीं थी बल्की 3 पहिओं वाली गाड़ी थी।   

आपको बता दें कि दुनिया की पहली और सस्ती कार भले फोर्ड द्वारा बाजार में निकाली गई हो लेकिन इससे पहले ही कार्ल बेंज द्वारा पहली कार के तौर पर पेटेंट- मोटर व्हीकल मॉडल-3 बनाई गई थी। मगर कार्ल बेंज द्वारा बनाई गई ये कार बाजार में 3 साल तक नहीं बिकी थी।

ये भी पढ़ें:
Hiware Bazar Village
कभी सूखे की मार झेल रहे इस गांव में आज हैं ज्यादातर लोग करोड़पति

अब अपने पती की महनत पर पानी फिरते देख बेर्था बेंज द्वारा अपने पती कार्ल बेंज को ये सलाह दी गई थी कि लोगों को नई कार सड़क पर चलती दिखाई देनी चाहिए जिससे उन्हें कार के बारे में जानकारी मिले और लोगों में इसे खरीदने की होड़ लगेगी। मगर कार्ल बेंज बेर्था की इस सोच से सहमत नहीं थे, वह नहीं चाहते थे कि कार को सड़क पर चलाया जाए और लोगों के सामने इस तरह प्रदर्शित किया जाए।

अपने पति के मना करने के बाद बेर्था ने अगस्त 1888 में अपने पति और कंपनी के अधिकारियों को बिना बताए कार को सड़क पर उतार दिया और चलाने लगीं (First Woman to Drive Car). अपनी कार की पब्लीसिटी करने के लिए बेर्था ने 106 किलोमीटर तक कार चलाई, उन्होंने मैनहेम से फोर्जियम तक कार चलाई।

आपको बता दें कि उस वक्त ऐसा करना गैर कानूनी हुआ करता था, लेकिन अपनी कार की पब्लीसिटी करने के लिए बेर्था ने ऐसा किया और अपनी हेड पिन की मदद से उन्होंने फ्यूल लाइन को साफ किया और इसके बाद इंजन को ठंडा करने के लिए उस पर पानी डाल दिया। इतना लंबा रस्ता कार से तय करने के बाद बेर्था विश्व की पहली ऐसी महिला बन गईं जिन्होंने कार चलाई (First Woman to Drive Car).

ये तो बात हुई विश्व की पहली महिला (First Woman to Drive Car) की जिन्होंने सबसे पहले कार चलाई, अब बात करते हैं भारत की पहली महिला की जिन्होंने सबसे पहले कार चलाई थी। भारत में सबसे पहले कार चलाने वाली महिला टाटा परिवार से तालुक रखती थीं, जिनका नाम था सुजैन टाटा फ्रांसीसी। सुजैन रतनजी दादाभाई टाटा की पत्नी थी, जिन्होंने वर्ष 1905 में पहली बार कार चलाई थी।

ये भी पढ़ें:
इस गांव को क्यों कहा जाता है आईएएस की फैक्ट्री?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version