Home ये भी जानिए इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

0

Eye of Sahara: 50 किलोमीटर लंबी आंख

Eye of Sahara: क्या आपने कभी 50 किलोमीटर लंबी चौड़ी आंखें देखी है, जाहिर सी बात है कि किसी ने भी इतनी लंबी चौड़ी आंख की कल्पना भी नहीं की होगी, लेकिन आज जिस आंख की हम बात करने जा रहे हैं वह दुनिया की सबसे लंबी और चौड़ी आंख (Eye of Sahara) मानी जाती है यह आंख 50 किलोमीटर लंबी और चौड़ी है।

यह अद्भुत और खूबसूरत दृश्य आपको अफ्रीका में देखने को मिलेगा, अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान के बीचों-बीच आपको 50 किलोमीटर लंबी और चौड़ी नीली आंख देखने को मिलेगी, इस विशालकाय आंख को वैसे तो ‘रिचट स्ट्रक्चर’ के नाम से जाना जाता है लेकिन ज्यादातर लोग इसे अफ्रीका की आंख के नाम (Eye of Sahara) से भी जानते हैं।

अफ्रीका की यह विशालकाय आंख अंतरिक्ष से भी साफ साफ दिखाई देती है, यह आंख अपने अंदर कई रहस्य समेटे हुए है, कुछ लोगों का कहना है कि इस रहस्यमयी आंख (Eye of Sahara) के यहां बनने का कारण है एलियंस, इन लोगों का मानना है यह विशालकाय आंख यहां किसी एलियन्स द्वारा बनाई गई है।

ये भी पढ़ें:
dancing forest
क्यों झूमते हैं इस जंगल में पेड़?

वहीं इन रहस्यों को सुलझाने के लिए जब वैज्ञानिकों द्वारा इस विशालकाय आंख (Eye of Sahara) पर शोध किया गया तो मामला कुछ और ही निकला। वैज्ञानिकों के शोध में पता चला कि सहारा रेगिस्तान में जहां यह विशालकाय आंख मौजूद है वहां कभी समुद्र हुआ करता था, इसके बाद धीरे-धीरे यह समुद्र रेगिस्तान में तब्दील हो गया और समुद्र के रेगिस्तान में तब्दील होने की प्रक्रिया में यहां एक विशालकाय आंख (Eye of Sahara) का निर्माण हो गया।

वैज्ञानिकों के मुताबिक जब समुद्र का पानी धीरे धीरे सिकुड़ता चला गया तो ये पानी मिट्टी के साथ कुछ इस प्रकार मिला कि इसने यहां एक विशालकाय आंख (Eye of Sahara) की आकृति जैसा निर्माण कर दिया। इस आंख को अब सहारा की आंख (Eye of Sahara) के नाम से भी जाना जाता है।

इतनी बड़ी आंख! विज्ञान भी हुआ हैरान

अब वैज्ञानिकों द्वारा भले ही इस रहस्य के पीछे का कारण ये बताया गया हो लेकिन अब भी ये पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है कि असल में इस विशालकाय आंख के बनने के पीछे का असल कारण क्या है।

ये भी पढ़ें:
झरने के बीच से निकलती हैं आग की लपटें, कैसे?

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version