Home ये भी जानिए अगर पृथ्वी ने घूमना बंद कर दिया तो क्या होगा दुनिया का...

अगर पृथ्वी ने घूमना बंद कर दिया तो क्या होगा दुनिया का हाल?

0

Earth Rotation: वैज्ञानिकों के खुलासों से मचा दुनिया में हड़कंप

Earth Rotation: क्या कभी आपने सोचा है कि अगर हमारी पृथ्वी सूरज का चक्कर लगाना बंद कर दे तो पृथ्वी में मौजूद जीवन का क्या होगा? नहीं सोचा तो अब सोच लीजिए, क्योंकि इन दिनों ये विषय सुर्खियों में है। दरअसल धरती (Earth Rotation) के आंतरिक कोर ने इन दिनों घूमना बंद कर दिया है जिसके कारण विश्व में इन दिनों खलबली मची हुई है। तो क्या धरती के कोर के न घूमने से पृथ्वी भी घूमना (Earth Rotation) बंद हो जाएगी और अगर इसका प्रभाव पृथ्वी के घूमने पर पड़ता है तो कैसी होगी पृथ्वी की स्थिति?

दरअसल एक चक्कर (Earth Rotation) पूरा करने में पृथ्वी को 23 घंटे 56 मिनट और 4.1 सेकेंड का वक्त लगता है जिसके कारण पृथ्वी के एक भाग में दिन होता है तो दूसरे भाग में रात, लेकिन अगर पृथ्वी ही घूमना (Earth Rotation) बंद कर दे तो इसके एक भाग में केवल दिन रहेगा और दूसरे भाग में केवल रात, वहीं इसके साथ ही पृथ्वी की स्थिति बेहद भयानक हो सकती है।

पृथ्वी जब घूमती (Earth Rotation) है तो इसका हमें पता भी नहीं चलता है, पृथ्वी के आंतरिक कोर का घूमना भी हमें महसूस नहीं होता है, लेकिन पृथ्वी में हो रही हलचल के बारे में हमें तब महसूस होता है जब भूकंप आता है या फिर कोई ज्वालामुखी फटती है। जबतक इनमें से कुछ नहीं होता तबतक पृथ्वी के अंदर क्या हो रहा है इसका हमें पता नहीं लग पाता है।

ये भी पढ़ें:
Nepal Plane Crash
आखिर नेपाल में ही क्यों हो रहे हैं इतने विमान हादसे?

लेकिन वैज्ञानिकों द्वारा पृथ्वी (Earth Rotation) के अंदर की गतीविधियों पर हमेशा नज़र रखी जाती है। हाल ही की एक रिसर्च के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि पृथ्वी के आंतरिक कोर ने घूमना बंद कर दिया है, इसके साथ ही ये कोर अपनी घूमने की दिशा भी बदल चुका है। ऐसे में वैज्ञानिकों का कहना है कि आंतरिक कोर और धरती के बीच की परतों में होने वाली क्रियाओं को समझने में ये अध्ययन एक अहम भूमिका निभा सकता है।

नेचर जियोसाइंस में छपे एक अध्ययन के अनुसार पृथ्वी के आंतरिक कोर का रोटेशन साल 2009 से रुका हुआ है और अब जाकर इसने अपने रोटेशन की दिशा ही बदल डाली है। इस रिसर्च में ये भी बताया गया है कि दिन की लंबाई भी कोर के रोटेशन को प्रभावित करती है।

दरअसल जब धरती घूमती (Earth Rotation) है तो इसका हमें एहसास नहीं होता क्योंकि हम खुद भी इसके साथ- साथ घूमते हैं। जब इस विषय पर शोध किया गया कि अगर धरती घूमना (Earth Rotation) ही बंद कर दे तो क्या होगा, तो इस विषय पर अलग अलग रिपोर्ट्स सामने आईं।

एक रिपोर्ट के अनुसार यदि पृथ्वी घूमना (Earth Rotation) ही बंद कर दे तो धरती पर प्रलय आ जाएगा। धरती के आधे हिस्से में ज्यादा ठंड होगी तो वहीं आधे हिस्से में ज्यादा गर्मी। ऐसे में पृथ्वी में मौजूद सभी प्रकार के जीवन पर इसका असर पड़ेगा जो काफी भयानक हो सकता है।

वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक अगर पृथ्वी घूमना (Earth Rotation) बंद कर दे तो ऐसी संभावना है कि पृथ्वी में मौजूद हर किसी की मृत्यु हो जाएगी और फिर पृथ्वी में जीवन उत्पन्न होना मुश्किल हो सकता है। वहीं हाल ही के एक अध्ययन के मुताबिक कई शोधकर्ताओं द्वारा ये बताया गया है कि दिन की लंबाई पर धरती के कोर का घूमना निर्भर करता है और इससे धरती के रोटेशन (Earth Rotation) में लगने वाले समय में थोड़ा बदलाव होने की संभावना होती है न की धरती का घूमना बंद होगा। तो फिलहाल किसी को भी इस विषय में घबराने की कोई जरूरत नहीं है कि अगर धरती घूमना (Earth Rotation) ही बंद कर दे तो क्या होगा।

ये भी पढ़ें:
पत्नी के चले जाने के बाद बुजुर्ग ने किया कुछ ऐसा जो बनी मिसाल

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version