Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 कांग्रेस ने यहां निकाली विजय शंखनाद रैली, प्रीतम सिंह का किया भव्य...

कांग्रेस ने यहां निकाली विजय शंखनाद रैली, प्रीतम सिंह का किया भव्य स्वागत

0

देहरादून (संवाददाता): डोईवाला के कुड़का वाला के खेल मैदान पर कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में जहां कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की तो वही कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली को भव्य और सफल बनाया। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह विजय शंखनाद रैली के मुख्य वक्ता थे तो वही पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के साथ तमाम कांग्रेस नेताओं ने शंखनाद रैली को संबोधित कर भाजपा की डबल इंजन सरकार पर राज्य की उपेक्षा करने के साथ ही बेरोजगारी को बढ़ावा देना, महंगाई पर रोक लगाने में असफल और जनता की समस्याओं का समाधान ना करने का बड़ा आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी के समर्थन में 2022 के विधानसभा चुनाव में आम जनता से वोट करने की अपील की।

परवा दून कांग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि आज राज्य की जनता तमाम समस्याओं से तरस्त है लेकिन भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार सिर्फ और सिर्फ सत्ता पाने के लिए जनता का शोषण कर रही हैं लेकिन अब राज्य के साथ डोईवाला की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार को सबक सिखाने के लिए बेताब हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की रैलियों में जनता का भारी समर्थन दिखाता है कि अब समय बदलाव का है, लोग विकास चाहते हैं, रोजगार और महंगाई से राहत चाहते है इसलिए कांग्रेस को सत्ता में लाकर भाजपा को सत्ता से बेदखल करने मन बना चुकी हैं।

Exit mobile version