कांग्रेस का कुमाऊं मंडल पर फोकस…अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उपनेता प्रतिपक्ष इन्हें बनाया

0
251

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता प्रतिपक्ष के लिए हाईकमान ने आदेश जारी कर दिए हैं। आज रविवार को कांग्रेस पार्टी के हाईकमान की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष की कमान पूर्व विधायक करण महरा को सौंपी गई है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री यशपाल आर्य को दी गई है। कहीं न कहीं कांग्रेस ने अपना पूरा फोकस कुमाऊं मंडल की ओर किया है।

congress adesh

IMG 20220410 WA0227

खटीमा विधानसभा से पहली बार विधायक बने भुवन कापड़ी को उपनेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। कहीं नहीं कांग्रेस ने अपना पूरा फोकस भाजपा की तरह कुमाऊं मंडल पर ही किया है। खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मात देने वाले युवा चेहरे भुवन चंद कापड़ी को उप नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी देना इस बात की ओर इशारा करता है। कांग्रेस ने भी भाजपा की तरह कुमाऊं मंडल से अपनी पूरी टीम विपक्ष के तौर पर मैदान में उतारी है। यशपाल आर्य, करण महरा और भुवन चंद कापड़ी को जिम्मेदारी सौंपना इस ओर इशारा करता है। वहीं, दूसरी ओर गढ़वाल मंडल के कांग्रेसी नेताओं में इस फैसले से मायूसी देखी जा रही है। पीसीसी अध्यक्ष और विधायक प्रत्याशी गोदियाल और प्रीतम सिंह चौहान को कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

IMG 20220410 WA0228