HomeLatest NewsBHUVANESHWAR KUMAR ने रचा इसिहास, CSK के खिलाफ मैच में बना दिया...

BHUVANESHWAR KUMAR ने रचा इसिहास, CSK के खिलाफ मैच में बना दिया ये रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के स्विंग मास्टर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के अनुभवी तेज गेंदबाज BHUVANESHWAR KUMAR ने IPL के इतिहास में अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 5 अप्रैल 2026 को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भुवनेश्वर ने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए।

उन्होंने आयुष म्हात्रे को आउट कर यह जादुई आंकड़ा छुआ। इसके साथ ही भुवी आईपीएल इतिहास में 200 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले केवल दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ही इस विशिष्ट क्लब में शामिल थे।

BHUVANESHWAR KUMAR से पहले युजवेंद्र चहल ले चुके 200 विकेट

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों की सूची में इस सीजन पंजाब किंग्स की ओर से खेल रहे युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं और उन्होंने 176 मैचों में कुल 224 विकेट लिए है। दूसरे स्थान पर BHUVANESHWAR KUMAR हैं, जिन्होंने 192 मैचों में 202 विकेट ले लिए हैं। वहीं तीसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के अनुभवी स्पिनर सुनील नरेन हैं, जिन्होंने 191 मैचों में 193 विकेट हासिल किए है।

मेरठ से शुरु हुआ स्विंग के सुल्तान का सफर

5 फरवरी 1990 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में जन्मे 36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार सिंह स्विंग गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। उनके पिता किरण पाल सिंह पुलिस अधिकारी रहे हैं 13 साल की उम्र में उनकी बहन ने उन्हें क्रिकेट कोचिंग सेंटर भेजा। मेरठ एसजी बॉल का गढ़ है, इसलिए BHUVANESHWAR KUMAR को स्विंग गेंदबाजी का प्राकृतिक गुण मिला। 17 साल की उम्र में उन्होंने बंगाल के खिलाफ प्रथम श्रेणी डेब्यू किया।

BHUVANESHWAR KUMAR
BHUVANESHWAR KUMAR

2008-09 रणजी ट्रॉफी फाइनल में उन्होंने सचिन तेंदुलकर को डक पर आउट कर इतिहास रचा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेला, जहां उन्होंने 70 प्रथम श्रेणी मैचों में 218 विकेट लिए (औसत 26.53, बेस्ट 8/41)। 2024 में छह साल बाद उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की और पांच विकेट हॉल लिया। BHUVANESHWAR KUMAR का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू दिसंबर 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी20ई में हुआ। पहली ओवर में ही विकेट लिया। 

  • 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता टीम का हिस्सा (टूर्नामेंट की टीम में चुने गए)।
  • 2013 ट्राई सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और प्लेयर ऑफ द सीरीज। इसके अलावा 4/8 के आंकड़े भी रहे।
  • 2014 इंग्लैंड दौरे पर लॉर्ड्स में करियर बेस्ट टेस्ट आंकड़े (6/82) के साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज।
  • जनवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100वां वनडे विकेट।
  • 2022 एशिया कप में सबसे ज्यादा 11 विकेट लेने वाले खिलाड़ी।
  • मार्च 2021 में आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ।

आईपीएल में दो बार ‘पर्पल कैप’ जीतने वाले खिलाड़ी

BHUVANESHWAR KUMAR का आईपीएल सफर 2011 में आरसीबी के साथ ही शुरू हुआ था। इसके बाद वे पुणे वॉरियर्स और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का हिस्सा रहे। हैदराबाद के लिए खेलते हुए उन्होंने 2016 और 2017 में लगातार दो बार ‘पर्पल कैप’ जीतकर इतिहास रचा था। आईपीएल 2025 की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में वापस शामिल किया। भुवी ने पिछले सीजन में 17 विकेट लेकर आरसीबी को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी। 2026 में भी वो 2 मैचों में ही 4 विकेट चटका चुके हैं।

BHUVANESHWAR KUMAR
BHUVANESHWAR KUMAR

BHUVANESHWAR KUMAR के शानदार हैं आंकड़े

फॉर्मेट मैच विकेट औसत सर्वश्रेष्ठ 5 विकेट हॉल
टेस्ट 21 63 26.09 6/82 4
वनडे 121 141 35.11 5/42 1
टी20ई 87 90 23.10 5/4 2

Disclaimer: उपर दी जानकारी गूगल और विभिन्न समाचार/मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। इसकी पूर्ण सटीकता की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Stay connected with Devbhoominews on Instagram, YouTube, Twitter (X), Facebook, LinkedIn, and Pinterest. Use the hashtag #DevBhoomiNews for a chance to be featured in our Stories!

For more updates on News, Business, Markets, Auto, Cars & Bikes, Technology, Education, Study & Exams, Sports (including Live Scores), Entertainment (Movies & TV), Lifestyle, Living, Astrology (Rashifal), Reviews, and Guides, keep visiting our blog. Also, don’t forget to read our previous article at Triumph Motorcycles Launches New 350cc Platform in India: A Big Shake-Up for the Mid-Size Segment  👉 Join our WhatsApp Community for daily updates and trending news

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular