/ Feb 26, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
VIJAY RASHMIKA: दक्षिण भारतीय सिनेमा के सबसे चहेते कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना आज, 26 फरवरी 2026 को आधिकारिक रूप से एक-दूसरे हो जायेंगे। राजस्थान के उदयपुर स्थित ‘मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स’ में आयोजित एक भव्य लेकिन बेहद निजी समारोह में दोनों सात फेरे लेंगे। प्रशंसकों के बीच ‘वीरोश’ के नाम से मशहूर इस जोड़े ने अपनी शादी को “द वेडिंग ऑफ वायरोश” का नाम दिया है।

विवाह के लिए अरावली की पहाड़ियों में स्थित पूरे रिसॉर्ट को बुक किया गया था, जिसमें 117 विला शामिल हैं। 24 फरवरी से शुरू हुई प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज में हल्दी और मेहंदी समारोह हुए। हल्दी की थीम पूरी तरह पीली थी, जबकि मेहंदी में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखी। संगीत समारोह में विजय और रश्मिका ने अपनी सुपरहिट फिल्मों ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कमरेड’ के गानों पर थिरक कर समां बांध दिया।

इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 24 फरवरी को एक पत्र भेजकर जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि यह विवाह उनके वास्तविक जीवन के एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है, जो निश्चित रूप से पर्दे पर उनके द्वारा दिखाए गए जादू से भी अधिक शानदार होगा।

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद आ रही भारत, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव परफॉर्म
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.