DEVBHOOMI NEWS DESK: केदारनाथ विधानसभा से भाजपा की विधायक शैलारानी रावत ने बीते मंगलवार देर रात को अंतिम सांस ली। वो लंबे समय से बीमार थी(SHAILA RANI RAWAT PASSED AWAY) उनका देहरादून के मैक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। कुछ दिन पहले रीढ़ की हड्डी के ऑपरेशन के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बता दें कि पिछले तीन दिनों से वो वेंटिलेटर पर थी। 68 साल की उम्र में शैलारानी रावत ने देहरादून में अंतिम सांस ली।
SHAILA RANI RAWAT PASSED AWAY: रीढ़ की हड्डी की हुई थी सर्जरी
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान उखीमठ में ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान शैलारानी रावत सीढ़ियों से फिसल कर गिर गई थी। उनकी रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया था। कुछ समय बाद जिसका ऑपरेशन मेदांता अस्पताल में हुआ। लेकिन कुछ दिन पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें देहरादून में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भाजपा की विधायक शैलारानी रावत 2012 में कांग्रेस के टिकट पर केदारनाथ विधानसभा सीट से चुनाव जीती थी। इसके बाद 2016 में भाजपा में शामिल हो गई थी। 2017 में वो चुनाव हार गई। लेकिन 2022 के चुनाव में शैलारानी रावत भाजपा के टिकट से केदारनाथ विधान सभा से चुनाव जीती थी।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज