उत्तराखंड अटल ने बनाया, मोदी संवार रहे हैं: कौशिक

0
113

उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार कर रही चहुंमुखी विकास

देहरादून (अरुण सैनी): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि कल उत्तराखंड में नॉमिनेशन का आखिरी दिन था। उत्तराखंड राज्य की जब हम बात करते हैं तब हमें अटल बिहारी वाजपेई याद आते हैं। उत्तराखंड को मोदी संवार रहे हैं। उत्तराखंड में चाहे राज्य आंदोलन की बात हो रामपुर तिराहा कांड की बात हो अलग राज्य की मांग को लेकर लोगों पर गोलियां चलाई गई। महिलाओं के साथ अत्याचार किए गए। कांग्रेस कभी विचार की जननी नहीं रही।

bjp uk

जब हम विकास की बात करते हैं तो भाजपा ने उत्तराखंड में विकास किया। पांच साल की पिछली कांग्रेस सरकार के काले कारनामे उत्तराखंड की जनता को देखने को मिले। विकास का कोई भी मॉडल राज्य के लिए उनकी सरकार में नहीं था। जबकि भाजपा की सरकार ने उत्तराखंड में न सिर्फ विकास किया बल्कि लाखों करोड़ों की योजनाओं का भी शिलान्यास किया।

YOU MAY ALSO LIKE

मोदी के नेतृत्व में आज वन रैंक वन पेंशन लागू करने का काम किया है। आज भाजपा देश में अमृत महोत्सव मना रही है। बिजली, पानी, गैस की सुविधाओं को भाजपा ने बेहतर बनाया है। कोविड का टीकाकरण भी शत प्रतिशत राज्य में किया गया। इतना सब होने के बावजूद स्वास्थय के क्षेत्र में आगे बढ़ाया है। ये डबल इंजन की सरकार ने किया है। सूक्ष्म जल की व्यव्यस्था उत्तराखंड में शुरू की गई है। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई हैं। कांग्रेस में चुनाव आने से पहले ही भगदड़ मच गई है। कांग्रेस को अपने दावेदारों के टिकट बदलने पड़े। वहीं, उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम बड़े नेता उत्तराखंड दौरे पर आयेंगे और पूरी मेहनत के साथ पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here