Home उत्तरकाशी यहां तीन विधानसभाओं के लिए 400 पोलिंग पार्टियां लाव-लश्कर के साथ रवाना

यहां तीन विधानसभाओं के लिए 400 पोलिंग पार्टियां लाव-लश्कर के साथ रवाना

0

उत्तरकाशी (विनीत कंसवाल): 14 फरवरी को मतदान संपन्न कराने के लिए एक दिन पूर्व शनिवार को जिले की तीनों विधानसभा के लिए 400 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। डीएम मयूर दीक्षित व सामान्य प्रेक्षक अजय यादव की मौजूदगी में राजकीय कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी से सभी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं जिले में इस बार विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से टैक्सी वाहन यूनियन से 800 वाहनों का अधिग्रहण किया गया है।

एक दिन पहले 72 पोलिंग पार्टियों में से पुरोला विधान सभा क्षेत्र के लिए 53 पोलिंग पार्टियां व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 16 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। जबकि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के लिए 3 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई। उधर, 353 वाहनों के अलावा परिवहन विभाग ने 94 बसें, 123 वाहन सेक्टर मजिस्ट्रेट, 12 वाहन जोनल मजिस्ट्रेट और 44 वाहनों को एसएसटी, एसएफटी व फ्लाइंग स्वायड टीम के लिए चुनाव ड्यूटी में लगाई हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मुकेश सैनी ने बताया कि 60 से 65 सरकारी वाहनों और 30 स्कूली बसों को भी चुनाव ड्यूटी के लिए हायर किया गया है। सैनी ने बताया कि विभाग में मैक्स यूनियन की कुल 800 गाड़ियां पंजीकृत हैं, जिनमें 353 वाहनों को ड्यूटी पर लगाया है।

Exit mobile version