Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए हमले ने पकड़ा तुल। DEVBHOOMI...

यशपाल आर्य और संजीव आर्य पर हुए हमले ने पकड़ा तुल। DEVBHOOMI NEWS ।

0

#uttarakhand #uttarakhandnews #yashpalarya
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य पर हुए हमले के बाद उत्तराखंड की सियासत गर्मा गई है। देहरादून पहुंचे पूर्व विधायक संजीव आर्य ने एकबार फिर से सरकार पर हमला बोला है। संजीव आर्य का आरोप है कि उनके साथ ही उनके पिता यशपाल आर्य पर भी लाठी डंडों और हथियारों के साथ हमला किया गया था। वहीं जब इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई तो उल्टा उनके ऊपर क्रॉस एफआईआर दर्ज की गई। जबकि हमला करने वाला जो मुख्य आरोपी है उसके ऊपर खुद जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट लगाने का पत्र जारी किया है। इतना होने के बाद भी कार्यवाही नही की जा रही है, जो स्पष्ट करती है कि सरकार की शह पर ही उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही सख़्त कार्रवाई करे और हमला करने वाले आरोपियो की अरेस्टिंग की जाए।
वहीं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने प्रेस वार्ता कर यशपाल आर्य व उनके पुत्र संजीव आर्य पर हुए हमले को निंदनीय बताया उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की घटना निंदनीय है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा उन पर व मुख्यमंत्री पर इस हमले का आरोप लगाया गया वो बिल्कुल गलत है। यह हमला कांग्रेस के अपने नेताओं की आपसी कलह व टिकट के वर्चस्व की लड़ाई के चलते हुआ है।

Exit mobile version