Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 देवस्थानम बोर्ड ने शंख ध्वनि के साथ सीएम धामी का किया धन्यवाद।

देवस्थानम बोर्ड ने शंख ध्वनि के साथ सीएम धामी का किया धन्यवाद।

0

कर्णप्रयाग: देवस्थानम बोर्ड को कैबिनेट में निरस्त किये जाने पर श्री बद्रीनाथ डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पोखरी पहुंचने पर धामी जी का आभार करते हुए उन्हें श्री बद्रीविशाल जी की चादर पहना कर सम्मानित किया।

इस मौके पर डिमरी पंचायत के प्रमुख सदस्य व भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री पंकज डिमरी ने मुख्यमंत्री के हाथों में श्री बद्रीनाथ जी का धर्म ध्वज सौपते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य का चौमुखी विकास हो रहा है। सभी डिमरी पुजारियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आशीर्वाद दिया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद डिमरी, पूर्व महामंत्री राकेश कुमार डिमरी , जिला महामंत्री पंकज डिमरी, जिलामहामंत्री महिला मोर्चा आशा डिमरी और पूर्व प्रधान डिम्मर ग्राम, सुमन डिमरी पूर्व प्रधान नोली और पूर्व मण्डल महामंत्री, गिरीश डिमरी पूर्व प्रधान उमट्टा, सतीश डिमरी पूर्व प्रधान जयकण्डी ,कान्ति डिमरी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य डिम्मर नाकोट, सतीश चन्द्र डिमरी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कालेश्वर, सुभाष डिमरी वरिष्ठ भाजपा नेता जोशीमठ आदि उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम से जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री जी का आभार प्रकट किया गया तो वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पूर्व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति से राजनीतिक संदेश भी गया कि भाजपा के साथ पुजारी समुदाय, तीर्थ पुरोहित पण्डा समाज की नाराजगी पूरी तरह से दूर हो गयी है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version