यहां मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सटीक, लगातार बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी

0
204

उत्तरकाशी (संवाददाता- विनीत कंसवाल): उत्तरकाशी के गंगोत्री सहित यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई। प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद प्रदेशभर में

YOU MAY ALSO LIKE

शीतलहर का प्रकोप जारी है। उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम सहित हर्षिल घाटी में गत रात को सीजन का अबतक का सबसे बड़ा हिमपात हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्तराखंड में अगले चार दिन बारिश व बर्फबारी का दौर रहेगा। सुबह तक हर्षिल घाटी में करीब डेढ़ से दो फीट तक बर्फ की चादर जम चुकी है।

वहीं बर्फबारी के कारण गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुक्की टॉप से गंगोत्री तक यातायात के लिए बंद होने के साथ ही गांव के पैदल रास्ते भी बर्फ से ढक गए हैं। इससे लोगों का जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले में गत से आसमान में काले बादल छाये रहे। लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हुई।

जिसके बाद गंगोत्री, यमुनोत्री धाम क्षेत्र सहित हर्षिल, मुखबा, धराली, सुक्की, जसपुर, पुराली सहित दयारा बुग्याल, डोडीताल, नचिकेता ताल, सहित यमुना घाटी के यमुनोत्री, जानकीचट्टी, खरसाली व मोरी ब्लॉक के सांकरी, जखोल, ओसला, गंगाड़, ढाटमीटर, लिवाड़ी फिताड़ी के साथ ही चांगशील बुग्याल सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्र के गांव पूरी तरह बर्फ से ढक गए हैं। बर्फबारी से जनपद में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here