World Hindi Day 2022: आज ही के दिन क्यों मनाया जाता है विश्व हिंदी दिवस?

0
167

भारत देश की मात्रा भाषा कही जाने वाली हिन्दी को हमारे देश मे ही नही बल्की पूरे विश्व में बोली जाती है।  आज पूरे विश्व में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। हिन्दी दिवस वर्ष 2006 से मनाया जा रहा है। इसकी शुरूआत भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी। उन्होंने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर हर वर्ष मनाए जाने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही हिंदी दिवस को आज के दिन हर वर्ष मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस का मुख्य उद्देश्य है पूरे विश्व में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार करना। ताकी हिन्दी भाषा को भी अंतर्राष्ट्रीय भाषा के रूप में विकसित किया जा सके।

हिंदी भाषा पूरे विश्व में सबसे ज्यादा जनसंख्या द्वारा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। भारत के अलावा हिंदी भाषा का प्रयोग नेपाल, मॉरीशस, फिजी, त्रिनिदाद, सूरीनाम, टोबैगो और गुयाना जैसे अन्य देशों में भी किया जाता है।

आमतौर पर हर वर्ष 10 जनवरी को पूरे देश के विश्वविद्यालयों और स्कूलों में विश्व हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। जिसके अवसर पर तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। मगर पिछले दो वर्षों से कोरोना महामारी के चलते, स्कूलों में केवल वर्चुअल माध्यम से ही विश्व हिंदी दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews