जीत के साथ सीएम धामी ने रचा इतिहास, सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त

0
298

चम्पावत ब्यूरो- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत उपचुनाव ने जीत के साथ ही रिकॉर भी बनाया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को इस उपचुनाव में अप्रत्याशीत जीत हासिल हुई है। बाकि कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी सहित अन्य उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाये हैं।

cm dhami

चम्पावत उपचुनावों की आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई थी। मतगणना शुरू होते ही साफ लग रहा था कि मुख्यमंत्री के पक्ष में चम्पावत की जनता ने एक तरफा वोट किया है। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि पहले ही राउंड में मुख्यमंत्री 3865 वोट मिल गये थे जबकि तब कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मात्र 165 वोट ही मिले। ऐसी ही मुख्यमंत्री को वोट पड़ने का सिलसिला जारी रहा और मुख्यमंत्री को पांचवे राउंड तक 17800 वोट मिल चुके थे। नवें राउंड में 35539 और तेरवें और आखिरी राउंड तक मुख्यमंत्री को कुल 58258 वोट मिले। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233, सपा प्रत्याशी मनोज कुमार को 409 और निर्दलीय प्रत्याशी हिमांशु गरकोटी को 399 वोट ही मिले। इसके अलावा नोटा के पक्ष में 372 वोट पड़े।

इस जीत के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत का नया इतिहास भी बना दिया है। मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव लड़ते पर पुष्कर सिंह धाम ने सबसे अधिक वोटो 55025 वोटों से जीत हासिल की है। इससे पहले देखा जाये तो सबसे ज्यादा वोट 53766 वोट मिले थे और तब उनके खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीजेपी प्रत्याशी प्रकाश पंत को 13800 वोट मिले थे। लेकिन यहां तो कांग्रेस प्रत्याशी मात्र 3147 वोट पर ही सिमट गई।