Winter Season: यहां की आम जनता ठंड से बेहाल, व्यापार में भी पड़ रहा है खासा असर

0
208

रुद्रप्रयाग(संवाददाता- नरेश भट्ट): रुद्रप्रयाग जनपद में ठंड से आम जनता की मुश्किलें और बढ़ गयी हैं। ठंड का आलम यह है कि सुबह 6 बजे खुलने वाला रुद्रप्रयाग बाजार इन दिनों 10 बजे खुल रहा है। इसके अलावा आम जनता अलाव का सहारा लेने को मजबूर हो चुकी है। साथ ही पाला पड़ने के कारण वाहन भी जाम हो रहे हैं।

रुद्रप्रयाग में इन दिनों भीषण ठंड का प्रकोप है। ठंड के कारण आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। ठंड के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। रुद्रप्रयाग बाजार वैसे तो सुबह 7 बजे तक खुल जाता है, लेकिन इन दिनों बाजार 10 बजे खुल रहा है। बाजार में भी लोग जगह जगह अलाव का सहारा ले रहे हैं। स्कूली बच्चे भी ठंड से काफी परेशान हैं। सुबह सुबह की ठंड में बच्चे भी स्कूल जाने से कतरा रहे हैं। वहीं पार्किंग में खड़े वहान भी ठंड में जम रहे हैं। वाहनों के ऊपर पाला पड़ रहा है, जिससे वाहन जाम हो रहे हैं। बाजारों में भी सुबह 10 बजे तक कोई नहीं दिखाई दे रहा है। ठंड के कारण रुद्रप्रयाग का व्यापार भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।

अब आम जनता की नजरें आसमान पर टिकी हैं, जनता का कहना है कि बारिश होने से ठंड से कुछ राहत मिल जाती, लेकिन अभी भी बारिश होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews