मगरमछ, अजगर, शेर जैसे और कितने खूंखार जानवरों को पालते हैं लोग?

0
302

देहरादून ब्यूरो। आप में से कई लोगों ने अपने घरों में कुत्ते बिल्ली खरगोश या फिर तोते तो ज़रूर पाले होंगे लेकिन अगर आपको कहा जाए कि आपको शेर पालना है भालू पालना है शांप पालना है और इसके लिए आपको ढ़ेर सारे पैसे मिलेंगे तो क्या रहेगा आपका जवाब। हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। Well वापिस अपने टोपिक पर आते हैं और आपको बताते हैं कि इस दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो इन खूंखार जंगली जानवरों को पालते हैं वो भी किसी पैसे के लिए नही बल्की अपने शौक के लिए। आज की इस वीडियो में कुछ ऐसे ही जंगली जानवरों के बारे हम बात करने जा रहे है और साथ ही इनके बड़े जिगरे वाले मालिकों के बारे में भी।

इस लिस्ट में पहले जंगली इन्सान और इनके पालतू जंगली जानवर हैं। Christina Gorena और इनके सांप। ये एक छोटी सी बच्ची है जो सापों को ऐसे पकड़ती है मानों कि कोई रबर का सांप हो। हैरानी की बात तो ये है कि ये इन सांपो को अपने गले में लपेटकर ऐसे ही घूमती रहती है। इस बच्ची का सांपों के साथ इनता comfortable होना इसके पिता काफी Enjoy करतें हैं वहीं इस बच्ची की मां को ये बिलकुल पसंद नही है।

वहीं दूसरे जंगली इन्सान और उनके पालतू जंगली जानवर हैं। Kevin Richardson और उनके शेर। इन्हें लोग The Lion Whisperer  के नाम से भी जानते हैं। Kevin ने south africa में अपना खुद का Wildlife sanctuary खोला हुआ है। Kevin को इन शेरों और शेरनियों से इनता प्यार है कि ये इन्हें अपने बच्चों की तरह रखते हैं। इन शेरों की देखभाल करते समय कई बार Kevin को कई चोटें भी आई लेकिन Kevin ने कभी हिम्मत नही हारी और आज नतीजा ये है कि Kevin इन शेरों के साथ एक बॉन्ड शेयर करते हैं। इनके साथ खेलते कूदते हैं। खाते पीते हैं और सोते भी हैं।

इसके बाद हैं Australia की रहनी वाली Vicky जो 2000 एकड़ में रहतीं है और ये कोई अकेली नही रहती बल्की इनके साथ इनके मगरमच्छ भी रहते हैं जो इनके साथ सोते हैं टाइम स्पैंड करते हैं। 23 साल की उम्र से Vicky मगरमच्छ को पाल रहीं हैं। उस समय उन्होंने एक मगरमच्छ पाला था और आज वो 5 मगरमच्छ पाल रहीं हैं। ये इन सभी को बाहर घुमाने भी लेकर जाती हैं जैसे आमतौर पर हम अपने घर के कुत्तों को बाहर टहलाने लेकर जाते हैं।

वहीं दक्षिण अफ़्रीका में एक कपल है जिन्होंने एक Hippopotamus को पाला हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में रहने वाले Tonie और Shirley Joubert का पालतू जानवर है Hippopotamus जिसका नाम इन्होंने रखा हुआ है Jessica. ये कपल Jessica को सन 2000 से पाल रहे हैं। इन्हें jessica एक नदी के किनारे मिली थी जिसके बाद से इन्होंने इसे पालने का निर्णय लिया और आज तक पाल रहें हैं।

Britain के Manchester में एक महिला हैं जिनका नाम है Kelly. Kelly ने अपने घर पर एक serval cat पाली हुई है जिसे वो अपने बच्चों की तरह रखती हैं। यहां तक की वो इस जंगली बल्ली को अपने छोटें बच्चों के साथ अकेला तक छोड़ देतीं हैं और इन्हें एक साथ सुलाती भी है। ये बच्चें इस बिल्ली के साथ खेलते हैं खाते हैं और घूमने भी जाते हैं।

इसके साथ ही एक देश में एक व्यक्ती ने जंगली भैंसीं पाली हुई हैं। आपको बता दें कि ये सिर्फ पालने तक ही सीमित नही हैं बल्की इस 830 किलो की भैंसी के इसके मालिक अपने साथ गाड़ी में भी घुमाते हैं इसके साथ टीवी भी देखते हैं खाना भी खाते हैं और कभी कभी तो इसे Drink भी कराते हैं। इस 7 फीट से ऊंची भैंसी का नाम है Balley जिसका जन्म होते ही Jim और उनकी पत्नी ने इसे अपने बच्चे की तरह पाला है। जैसे एक बच्चे का पालन पोषण होता है बिलकुल वैसे ही Jim और उनकी पत्नी ने Balley का भी पालन पोषण किया। उसे बोतल से दूध पिलाया यहां तक की उसे अपने साथ अपने बिस्तर में भी सुलाया। मगर अब Balley का शरीर इतना विशाल होने के कारण उसे अब वो अपने बिस्तर में नही सुलाते लेकिन अपने घर में ही balley के लिए एक अलग कमरा बनवाया है जैसे की लोग अपने घरों में अपने बच्चे के लिए बनवाते हैं।

तो ये थे कुछ जंगली लोग जो खूंखार जंगली जानवरों को पालतू जानवरों के तौर पर पालते हैं और उनकी देखभाल करते हैं।