Home ये भी जानिए इस गुफा में जगमगाते हैं तारे, मगर कैसे?

इस गुफा में जगमगाते हैं तारे, मगर कैसे?

0
Waitomo Glowworm Caves

Waitomo Glowworm Caves को देख सभी रह गए हैरान

Waitomo Glowworm Caves: एक ऐसी गुफा जिसके अंदर तारे टिमटिमाते हैं, ये दृश्य देख हर कोई हैरान है और मंत्रमुग्द्ध है, लेकिन कैसे एक गुफा के अंदर तारे चमक (Waitomo Glowworm Caves) सकते हैं, दरअसल जिन तारों की हम बात कर रहे हैं वो कोई तारे नहीं बल्की ऐसे कीड़े हैं जो अंधेरे में चमकते हैं। इन कीड़ों के चमकने के पीछे भी एक बहुत ही इंट्रस्टिंग कारण है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगें।

ये गुफा (Waitomo Glowworm Caves) न्यूजीलैंड के उत्तरी टापू में मौजूद है जिसका नाम है वेटोमो ग्लोवॉर्म गुफा, इस गुफा को जिस किसी ने भी देखा वो दंग रह गया। दरअसल इस गुफा में कुछ ऐसे कीड़ें मौजूद हैं जिनसे रोशनी (Waitomo Glowworm Caves) आती है। इन्हें देख ऐसा लगता है मानों आसमान के सभी तारे इस गुफा में उतर आएं हों। इसी कारण इस गुफा को दुनिया की सबसे अनोखी गुफाओं में से एक माना जाता है।

इस गुफा (Waitomo Glowworm Caves) में जो कीड़े पाए जाते हैं उनका नाम है एराक्नोकैम्पा ल्युमिनोसा ग्लोवॉर्म। ये ग्लोवॉर्मस एक प्रकार के जुगनू होते हैं जो अंधेरे में चमकते हैं लेकिन अगर इनसे पैदा होने वाली रोशनी की बात की जाए तो ये जुगनू से काफी तेज चमकते हैं।

ये भी पढ़ें:
earth tongue
धरती की जीभ देख वैज्ञानिकों की भी फटी रह गईं आखें

दरअसल ये कीड़े इसलिए चमकते हैं क्योंकि ये एक रसायनिक प्रक्रिया के दौरान अपनी रोशनी (Waitomo Glowworm Caves) से अपने शिकार को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। ये जीव सिल्क जैसे लंबे लंबे जाल बुनते हैं ऐसा ये इसलिए करते हैं ताकी इन जालों में इनके शिकार फंस सके। इन जीवों के बारे में एक बहुत ही हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये जीव जितने ज्यादा भूखे होते हैं ये उतनी ही तेज रोशनी भी पैदा करते हैं।  

इस अद्भुत दृश्य को देखने के लिए यहां लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। आप जैसे ही इस गुफा (Waitomo Glowworm Caves) में प्रवेश करेगें आपको यहां एक आधुनिक विजिटर सैंटर दिखाई देगा। यहां आपके लिए विशेष टूर आयोजित किए जाएंगे जिसमें आपको एक नाव में सवार करके गुफा के अंदर ले जाया जाएगा और यहां आपको ढ़ेर सारे ग्लोवॉर्मस देखने को मिलेगें।        

इस गुफा में जगमगाते हैं तारे, मगर कैसे?

पिछले 3 करोड़ सालों में इस जगह पर कई ज्वालामुखीय गतिविधियां होने के कराण यहां करीबन 300 चूनों के पत्थर की गुफाएं बन चुकी हैं। इन चुनों के पत्थर की गुफाएं बनना तब शुरू हुई जब ये पूरा इलाका समुद्र में डूबा हुआ था।

इस खूबसूरत गुफा (Waitomo Glowworm Caves) को देखने के लिए लोग दूर दूर से न्यूजीलैंड आते हैं और इस सुंदर नजारे का आनंद उठाते हैं तो अगर आप भी कभी न्यूजीलैंड जाएं तो इस गुफा को देखने के लिए जरूर जाएं।  

ये भी पढ़ें:
वो गांव जहां हर घर में हैं सांपो के लिए कमरा

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version