कपड़े, जूते, मोबाइल समेत ये चीजें होंगी बजट के बाद सस्ती…

0
163

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट, क्या हुआ सस्ता क्या महंगा जानिए

नई दिल्ली, ब्यूरो। पांच राज्यों में चुनावी रण के बीच केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। इस बजट में कई चीजों को जहां सस्ता किया गया है, वहीं कई टैक्स के कारण महंगी हो गई हैं। वहीं, टैक्स को लेकर आम आदमी को सरकार ने कोई राहत नहीं दी है। वित्त मंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने दो साल में टैक्स में कोई बढ़ात्तरी नहीं की यही बहुत है। वित्त मंत्री रमण ने दूसरी बार पेपरलेस डिजिटल बजट पेश किया गया। डिजिटल करेंसी के साथ क्रिप्टो करेंसी के लेन-देन पर 30 प्रतिशत शुल्क लगाया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 60 हजार युवाओं को नौकरी देंगे। सालभर में पूरे देश में गरीबों के लिए 80 लाख घर बनाएंगे। कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत अन्य टैक्स में इजाफा किया गया है। कई सामान महंगे तो कई सस्ते हो गए हैं। देखें क्या असर पड़ेगा इस बजट के बाद आमजन पर…

ये हुई महंगी… विदेशी छाता, इमिटेशन ज्वैलरी, लाउडस्पीकर, हेडफोन और इयरफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर माड्यूल, एक्स-रे मशीन, इलेक्ट्रानिक खिलौनों के पार्ट्स महंगे होंगे।

Devbhoomi Uttarakhand

ये चीजें हुई सस्ती….कपड़ा, चमड़े का सामान, मोबाइल फोन, चार्जर, हीरे के आभूषण, खेती के सामान सस्ते होंगे। इसके अलावा पालिस हीरे पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। विदेशी मशीनें और इलेक्ट्रानिक समान सस्ते होंगे। फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड, हींग, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहल, एसिटिक एसिड, सेलुलर मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस भी सस्ते हुए हैं।

Uttarakhand News

YOU MAY ALSO LIKE

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट में इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है। इससे विदेशी छाता भी महंगा होगा। आयातित सामान महंगे होंगे। इसके अलावा आगामी अक्टूबर से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर दो रुपये प्रति के लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी। इसके साथ ही हेडफोन, इयरफोन, लाउडस्पीकर, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल और सोलर माड्यूल सहित बड़ी संख्या में आमतौर पर उपयोग की जाने वाली वस्तुएं अधिक महंगी हो जाएंगी। कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट खत्म कर दिया गया है। इसपर 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है।

channel Here