विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया की राजनीति में एंट्री, आज कांग्रेस में हो सकते है शामिल!

VINESH PHOGAT BAJRANG PUNIA

VINESH PHOGAT BAJRANG PUNIA: हरियाणा की राजनीति में एक नई हलचल देखने को मिल रही है। महिला पहलवान विनेश फोगाट कांग्रेस पार्टी में शामिल होने जा रही हैं और आगामी चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। विनेश आज दोपहर 1.30 बजे दिल्ली में कांग्रेस जॉइन करेंगी। इसके साथ ही, कांग्रेस बजरंग पुनिया को स्टार प्रचारक बना सकती है।

VINESH PHOGAT BAJRANG PUNIA
VINESH PHOGAT BAJRANG PUNIA

VINESH PHOGAT BAJRANG PUNIA: यहाँ से लड़ सकती हैं चुनाव विनेश 

विनेश फोगाट चरखी दादरी, बाढ़ड़ा, या जुलाना में से किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। उल्लेखनीय है कि विनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख और बीजेपी नेता बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। कांग्रेस इस मुद्दे को विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ एक रणनीतिक लाभ के रूप में देख रही है।

ये भी पढिए-

RONALDO 900 GOALS
RONALDO 900 GOALS

रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में लिखा नया अध्याय, पूरे किए 900 गोल

पिछले साल पहलवानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस नेताओं प्रियंका गांधी, दीपेंद्र हुड्डा, और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने उनके साथ समर्थन जताया था। हाल ही में, विनेश फोगाट ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की, जिसमें बजरंग पूनिया भी शामिल थे। राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा की, जिससे पहलवानों के राजनीति में प्रवेश की अटकलें तेज हो गई हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज