Home ये भी जानिए पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बढ़ेगा तापमान, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बढ़ेगा तापमान, जानिए मौसम का पूरा अपडेट

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में इस बार फरवरी के महीने में अप्रैल जैसी गर्मी पड़ने के आसार है। प्रदेश में मैदान (Uttarakhand Weather Update) से लेकर पहाड़ तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते अभी से गर्मी महसूस की जी रही है। बुधवार को टिहरी में जहां अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री पर पहुंच गया, वहीं राजधानी दून में भी गर्मी महसूस की गई। उधर, मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में 17 से 19 फरवरी के बीच तापमान में 10 से 12 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है।

ये भी पढ़ें:
Dehradun Fire News
देहरादून: यहां भीषण आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान

Uttarakhand Weather Update: कुछ स्थानों पर एवलांच की भी संभावना

जहां एक तरफ भीषण गर्मी पड़ने के आसार जताए जा रहे है वहीं दूसरी तरफ उच्च (Uttarakhand Weather Update) हिमालयी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर एवलांच की भी संभावना जताई जी रही है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार राज्य के पर्वतीय इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी के चलते न सिर्फ ग्लेशियर तेजी से पिघलेंगे, बल्कि ग्लेशियरों के टूटने और हिमस्खलन की भी पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें:
भर्ती परीक्षा लीक मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

ऐसे में नदियों का जल स्तर भी तेजी से बढ़ सकता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को लेकर एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। साथ ही इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version