Home पिथौरागढ़ उत्तराखंड पुलिस भर्ती…फिजिकल में दम-खम दिखा रहे युवा, इस दिन तक होंगे...

उत्तराखंड पुलिस भर्ती…फिजिकल में दम-खम दिखा रहे युवा, इस दिन तक होंगे टेस्ट

0

पिथौरागढ़ (गौरव उपाध्याय): प्रदेश भर में चल रही उत्तराखंड पुलिस के कांस्टेबल की भर्ती के तहत पिथौरागढ़ जनपद में भी भर्ती प्रक्रिया और शारीरिक दक्षता परीक्षा जोर शोर से चल रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षा स्थानीय पुलिस लाइन मैदान में संपन्न कराई जा रही हैं। 15 मई से शुरू हुई इस भर्ती दक्षता परीक्षा का 15 जून क आयोजन किया जाएगा।

police phh

शारीरिक दक्षता परीक्षा में बॉल थ्रो, दंड, उठक बैठक, लंबी कूद, बीम और दौड़ की परीक्षा कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा संपन्न कराई जा रही भर्ती परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो रही है और प्रतिदिन 275-280 अभ्यर्थी विभिन्न दक्षता परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने भर्ती परीक्षा को पारदर्शी बनाए रखने के सारे उपाय किए जा रहे हैं। हर परीक्षा की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक स्वयं भर्ती पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने भर्ती में गड़बड़ी की आशंका से इनकार किया है और अभ्यर्थियों से इस संबंध में किसी भी बाहरी तत्वों के बहकावे में न आने की बात कही है।

उत्तराखंड पुलिस भर्ती…फिजिकल में दम-खम दिखा रहे युवा, इस दिन तक होंगे टेस्ट

Exit mobile version