Uttarakhand Devbhoomi Desk: बीते दिन उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने भाजपा पार्टी पर जमकर निशाना साधा। करन माहरा के भाजपा पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर सियासत तेज हो गई। ऐसे में आज भाजपा ने भी इसका पलटवार किया। बता दें कि माहरा के भाजपा (Uttarakhand Political News) द्वारा पार्टी में अपने एजेंट छोडऩे के आरोप पर पलटवार करते हुए भाजपा ने इसे कांग्रेस संस्कृति का हिस्सा बताया है।
करण माहरा के गर्लफ्रेंड वाले बयान पर भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता सुनीता विद्यार्थी ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘गर्लफ्रेंड कल्चर से कांग्रेस का पुराना नाता’ है। उन्होने आगे कहा ‘ये कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की मानसिकता है। अगर उनके पार्टी में कोई कमी है तो वो अपने संगठन में बातचीत करे और स्लीपिंग सेल वाला जो बयान है वह उनके ही संगठन को तोड़ने वाला बयान है और इन्हीं की देन है कि आज इनका संगठन तितर-बितर हो रहा है।’
सुनीता विद्यार्थी के इसी बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (Uttarakhand Political News) ने कहां की जिसकी मानसिकता ही दूषित हो उन्हें सारी चीज़े गलत ही दिखाई देती है अगर आप श्री कृष्ण जी की जीवनी को पड़े तो उन्होंने द्रोपदी को कहीं बाहर सखा कहा है तो अगर किसी पुरुष की कोई महिला मित्र है तो उसे गर्लफ्रेंड (Uttarakhand Political News) ही कहा जाएगा।
इस शब्द में क्या गलत है लेकिन जिनकी मानसिकता दूषित हो आंखों में दोष हो उन्हें सब चीज गलत ही दिखती है साथ ही उन्होंने कहा कि करण माहरा तो उस पार्टी का है जिसकी महिला प्रधानमंत्री ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है जब एक शहीद की विधवा सोनिया गांधी को जर्सी गाय कहा गया और उनके बेटे को बार वाला कहा गया उन्होंने तब भी नफरत नहीं कि आज उनका बेटा नफरत हटाओ भारत जोड़ो यात्रा कर रहा है
वहीं सुनीता विद्यार्थी के इसी बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा (Uttarakhand Political News) ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘जिसकी मानसिकता ही दूषित हो उन्हें सारी चीज़े गलत ही दिखाई देती है। अगर आप श्री कृष्ण जी की जीवनी को पड़े तो उन्होंने द्रोपदी को कहीं बाहर सखा कहा है तो अगर किसी पुरुष की कोई महिला मित्र है तो उसे गर्लफ्रेंड ही कहा जाएगा। इस शब्द में क्या गलत है?
उन्होंने आगे कहा कि करण माहरा तो उस पार्टी का है जिसकी महिला प्रधानमंत्री ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। जब एक शहीद की विधवा सोनिया गांधी को जर्सी गाय कहा गया और उनके बेटे को बार वाला कहा गया उन्होंने तब भी किसी से कोई नफरत नहीं की। आज देखे उनका बेटा नफरत हटाओ भारत जोड़ो यात्रा कर रहा है।
Uttarakhand Political News: भाजपा हमेशा महिला सम्मान का ध्यान रखती रही है
उधर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान (Uttarakhand Political News) का कहना है कि भाजपा हमेशा सनातन परंपरा के अनुरूप महिला सम्मान का ध्यान रखती रही है। जहां तक कांग्रेस का सवाल है, उसके लिए यह नई बात नहीं है।
For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com