Uttarakhand Disaster: मकान ढहने से 10 दिन के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत

0
643
Uttarakhand Disaster

देहरादून ब्यूरो- सोमवार सुबह Uttarakhand Disaster की एक और घटना सामने आई है। देहरादून में रविवार दोपहर बाद से हो रही बारिश के बाद देहरादून में एक घर पर यह कहर बरपा। राजपुर रोड में एक मकान ढह गया, जिसके बाद मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। SDRF और देहरादून पुलिस ने मलबे से शव निकाल लिए हैं।

Uttarakhand Disaster

Uttarakhand Disaster: यहां का है मामला

रविवार से हो रही भारी बारिश से देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में काठ बंगला बस्ती क्षेत्र में यह घटना घटी। सोमवार सुबह लगभग चार बजे रायपुर थाना पुलिस को मकान ढहने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद SDRF और थाना पुलिस ने Uttarakhand Disaster की इस घटना को लेकर वहां रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

Uttarakhand Disaster: 10 के बच्चे और दो महिलाओं की हुई मौत

काठ बंगला बस्ती में मकान ढहने की इस घटना में दो महिलाएं और एक 10 दिन का बच्चा मलबे में दब गये। पुलिस के मुताबिक दिनेश नाम के एक व्यक्ति के ऊपर ये कुदरत का कहर टूटा है। इस घटना में दिनेश की 22 वर्षीय पत्नी और 10 दिन के बच्चे की मौत हो गई। साथ ही हल्द्वानी से आई उसकी 26 वर्षीय बहन लक्ष्मी की भी मौत हो गई। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Uttarakhand Disaster

SDRF जुटा है राहत बचाव कार्य में

Uttarakhand Disaster की इस घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया और तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाल दिया। भारी बारिश के बावजूद  SDRF वहां मलबा हटाने के कार्य में जुटी हुई है। साथ ही Uttarakhand Disaster Management की टीम भी मौके पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें…

सामूहिक हत्याकांड से दहला Dehradun, पूजा- पाठ के बाद काट दिया मां, पत्नी और तीन बेटियों का गला