भाजपा-कांग्रेस पर बरसी उत्तरकाशी की यह महिला, वीडियो हो रहा वायरल

0
141

देहरादून (संवाददाता): उत्तराखंड में चुनाव की सरगर्मी के बीच एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तरकाशी जिले का बताया जा रहा है। वीडियो में महिला सभी राष्ट्रीय दलों को खूब गरिया रही है। उत्तराखंड में क्या कभी तीसरा मोर्चा बनेगा? क्या बीजेपी- कांग्रेस से भी अलग कोई पार्टी यहां अपना दम-खम दिखा सकेगी। भले ही हमे लगता हो बीजेपी और कांग्रेस के अलावा यहां कोई राज नहीं कर सकता है। तो यह हमारी गलतफहमी होगी। हम आप को ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें एक बुजुर्ग अनपढ़ महिला किस तरह से इन दोनों पार्टियों की पोल खोल रही है। ये वीडियो उत्तरकाशी का है और यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो से साफ लग जायेगा कि उत्तराखंड में परिवर्तन की मांग उठने लगी है। यह महिला भाजपा कांग्रेस दोनों दलों को खूब कोस रही है। यह महिला कह रही है कि उत्तराखंड में अन्याय हो रहा है। हमारा बच्चा बेरोजगार है। महिला कह रही है कि आने वाली पीढ़ी को यह सोचना होगा।

महिला कह रही है कि उत्तराखंड में भाजपा, कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस की ही सरकार रही है। इसके साथ ही महिला तीसरे मोर्चा बनाने की बात भी कह रही है। कहीं न कहीं इसे एक आम आदमी की आवाज कह सकते हैं। महिला अपनी आने वाली पीढ़ियों को लेकर भी चिंता जता रही है। इस वीडियो को लोग खूब शेयर भी कर रहे हैं। देखें वीडियो….