UTC दिल्ली के लिए चलाएगा 70 सीएनजी बसें, यहाँ से चलेंगी इतनी बसें-

UTC CNG BUS

UTC CNG BUS: उत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली में बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगने के मद्देनजर दिल्ली के लिए 70 सीएनजी बसें चलाने का फैसला किया है। इसके लिए निगम ने हाल ही में निविदाएं आमंत्रित की हैं। दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए अक्टूबर से बीएस-4 वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। निगम के पास भी बड़ी संख्या में बीएस-4 बसें हैं, इसलिए दिल्ली में अपनी सेवाएं जारी रखने के लिए निगम ने पहले ही 150 नई बसें खरीदने का आदेश दिया है। ये बसें अगले महीने से मिलनी शुरू हो जाएंगी।

UTC CNG BUS
UTC CNG BUS

UTC CNG BUS: 70 सीएनजी बसों का संचालन

इसके अलावा, निगम 70 सीएनजी बसों को भी अनुबंध पर चलाने की योजना बना रहा है। इन बसों के लिए निविदाएं 18 सितंबर तक आमंत्रित की जा रही हैं। इस अनुबंध की अवधि छह वर्ष होगी, जिसे एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है।इसके अलावा निगम बसों के लिए 5.20 रुपये प्रति किलो की दर से सीएनजी उपलब्ध कराएगा। साथ ही बस मालिक को बस संचालन से होने वाले लाभ का 25% हिस्सा दिया जाएगा। अगर नुकसान होता है तो उसे भी बस मालिक के साथ साझा किया जाएगा।

ये भी पढिए-

LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE
LATEST UTTARAKHAND WEATHER UPDATE

उत्तराखंड में रहने वाले हो जाए सावधान! मौसम विभाग ने जारी कर दी ये चेतावनी

कौन से मार्गों पर चलेंगी बसें?

देहरादून-दिल्ली: 13 बसें, हरिद्वार-दिल्ली: 07 बसें, ऋषिकेश-दिल्ली: 06 बसें, कोटद्वार-दिल्ली: 01 बस, रुड़की-दिल्ली: 10 बसें, हल्द्वानी-दिल्ली: 12 बसें, रामनगर-दिल्ली: 05 बसें, रुद्रपुर-दिल्ली: 07 बसें, काशीपुर-दिल्ली: 05 बसें, टनकपुर-दिल्ली: 04 बसें

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज