योगी कैबिनेट के तीन मंत्री और 11 विधायकों ने भाजपा को कहा बाय-बाय

0
149

चुनाव के मतदान से चंद दिन पहले नेताओं की अदला-बदली का दौर जारी


देहरादून/नई दिल्ली, ब्यूरो। देश के पांच राज्यों में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का एलान होना शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इस दौरान बड़ी-बड़ी पार्टियों से लेकर छोड़े-बड़े निर्दल नेताओं का इस दौरान दल बदलने का सिलसिला जारी है। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो अब तक योगी कैबिनेट के तीन मंत्रियों और 11 विधायकों ने पार्टी को बाय-बाय कह दिया है। ऐसे में होने वाले चुनाव पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा।

devbhoomi

चुनावी सरगर्मी के बीच राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब जमकर सामने आ रही है। योगी कैबिनेट के अब तक तीन मंत्री और 11 विधायक इस्तीफा दे चुके हैं। इनमें स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चैहान और धर्म सिंह सैनी शामिल हैं। इसके आलवा 11 विधायक भी हैं जिन्होंने बीजेपी को चुनाव से पहले बाय-बाय कर दिया है।

YOU MAY ALO LIKE

देखें सूची किस-किस ने भाजपा को किया बाय-बाय….

  1. बदायूं जिले के बिल्सी से विधायक राधा कृष्ण शर्मा।
  2. सीतापुर से विधायक राकेश राठौर।
  3. बहराइच के नानपारा से विधायक माधुरी वर्मा।
  4. संतकबीरनगर से भाजपा विधायक जय चैबे।
  5. स्वामी प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री
  6. भगवती सागर, विधायक, बिल्हौर कानपुर
  7. बृजेश प्रजापति, विधायक
  8. रोशन लाल वर्मा, विधायक
  9. विनय शाक्य, विधायक
  10. अवतार सिंह भड़ाना, विधायक
  11. दारा सिंह चैहान, कैबिनेट मंत्री
  12. मुकेश वर्मा, विधायक
  13. धर्म सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री
  14. बाला प्रसाद अवस्थी, विधायक