आज यूपी चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे उत्तराखंड के ये 70 नेता…

0
173

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड राज्य में विधायकों की 70 सीटों के लिए मतगणना निबटने के बाद अब प्रदेश के तमाम भाजपा नेता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। आज सोमवार को प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के साथ 70 सदस्यीय दल यूपी की राजधानी लखनऊ के लिए रवाना होगा। भाजपा नेताओं के इस दल में उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत के साथ ही पांच विधायक और दो पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि उत्तराखंड के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में भाग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने वाले वाले प्रमुख भाजपा नेताओं में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, मंत्री डा धन सिंह रावत, विधायक महेंद्र भट्ट, खजानदास, आदेश चैहान, मुकेश कोली व महेश जीना, पूर्व विधायक राम सिंह कैड़ा व राजेश जुवांठा, प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला समेत आदि नेता शामिल हैं। इसके अलावा 70 सदस्यीय नेताओं में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, पूर्व दायित्वधारी और विस्तारक हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

आपको बता दें कि यूपी अभी तीसरे चरण का ही चुनाव संपन्न हुआ हैं। अभी यूपी, पंजाब आदि राज्यों में सात चरण तक चुनाव होने हैं। सबसे ज्यादा चरणों में यूपी में ही मतदान होने हैं। अब देखना होगा कि उत्तराखंड के नेता यूपी की जनता को कितना अपनी पार्टी की ओर आकर्षित करने में सफल होते हैं। उत्तराखंड में वोटिंग के बाद भाजपा ने पूरी ताकत यूपी, पंजाब जैसे बड़े राज्यों में होने वाले मतदान पर लगा दी है।