गोरखपुर शहर से चुनावी दंगल में उतरेंगे योगी, सिराथ से केशव प्रसाद

0
160

लखनऊ, ब्यूरो। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कुछ दिन बाद लोग अपने विधायक को चुनेंगे। ऐसे में सभी पार्टियां अपने-अपने उम्मीदवार घोषित कर रही है हैं। शनिवार को भाजपा ने पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने के बाद यह जानकारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे।

YOU MAY ALSO LIKE

पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। आपको बता दें कि कुछ देर पहले ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की दूसरे फेज की सूची आज जारी कर दी है।

voting

आपको यह भी बता दें कि आज ही बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी पार्टी के 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सपा-रालोद गठबंधन ने भी 29 उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं। भाजपा विपक्षी पार्टियों के उम्मीदवारों के नाम जारी होने का इंतजार कर रही थी। कहीं नहीं देश के सबसे बड़े राज्य में विधानसभा चुनाव की बिसातें लगभग बिछ चुकी हैं। शह और मात का खेल शुरू हो गया है। अगले पांच साल तक किसके हाथ इलाके के विधायक, मंत्री या सीएम की गद्दी जाएगी यह भी एक-आध माह में साफ हो जाएगा। राजनीतिक धुरंधर अपनी-अपनी चाल चलने लगे हैं। कोई विपक्षी नेताओं के घर रेड पड़वा रहा है तो कोई दूसरे दल के नेताओं को अपने पाले में शामिल कर रहा है। यह दौर चुनाव होने तक ऐसे ही जारी रहने की संभावना है।

bjp0000


देखिए भाजपा ने किसे कहां से बनाया उम्मीदवार…

बुराणा से उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर से कपिल देव अग्रवाल
सरधना से संगीत सोम
हस्तिनापुर से दिनेश खटिक
मेरठ कैंट अमित अग्रवाल
मेरठ साउथ सोमेंद्र तोमर
नोएडा पंकज सिंह

गाजियाबाद अतुल गर्ग
सयाना देवेंद्र सिंह लोधी
शिकारपुर अनुज शर्मा
खुर्जा मिनाक्षी सिंह
बरौली ठाकुर जयवीर सिंह

आगरा कैंट जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नार्थ – पुरुषोत्तम
आगरा रूरल – बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी – चैधरी बाबूलाल

बीहट – नरेश सैनी
सहारनपुर – जगपाल सिंह
रामपुर मनिहारन – देवेंद्र
गंगोह – तीरथ सिंह गूजर
नगीना – डा. यशवंत
हापुड़ – सुशांत सिंह
नरहौर – ओम कुमार
बिजनौर – मौसम चौधरी
नूरपुर – सीपी सिंह
मुरादाबाद देहात – श्रीकृष्ण कांत मिश्रा