Home काम की खबर जाने Union Budget 2023 में उत्तराखंड को क्या मिला?

जाने Union Budget 2023 में उत्तराखंड को क्या मिला?

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते दिन देश का आम बजट पेश किया गया। ऐसे में माना जा रहा है कि 2023 का बजट (Union Budget 2023-24) उत्तराखंड राज्य के लिए कई सौगात लेकर आया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस बजट में प्राकृतिक खेती पर विशेष जोर दिया है जिससे राज्य में जैविक खेती के साथ साथ अब प्राकृतिक खेती को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके अलावा 3 साल तक प्राकृतिक खेती अपनाने वाले किसानों को सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

ये भी पढ़ें:
Roorkee Breaking News
मरी हुई वृद्धा हुई जिंदा! अंतिम संस्कार से पहले कैसे हुआ ये चमत्कार?

Union Budget 2023-24: कृषि ऋण के लक्ष्य को 20 लाख करोड़ तक बढ़ाने का प्रावधान

आपको बता दें कि इस बजट में सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए (Union Budget 2023-24) तीन साल के भीतर 1 करोड़ किसानों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा केंद्र सरकार ने इस बजट में कृषि ऋण के लक्ष्य को 20 लाख करोड़ तक बढ़ाने का निर्णय लिया। इससे किसानों को खेती के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 6000 करोड़ की नई योजना शुरू होगी।

ये भी पढ़ें:
यहां देर रात आग के गोले में तब्दील हुई मर्सिडीज कार, जानिए पूरा मामला

बता दें कि इस योजना का लाभ प्रदेश के किसानों को मिलेगा। इसके साथ ही आत्मनिर्भर स्वच्छ पौध कार्यक्रम के माध्यम से बागवानों को अच्छी गुणवत्ता के पौध सामग्री मिलेगी। बताया जा रहा है कि केंद्र का ये बजट किसानों के हित में है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version