UKSSSC SCAM : भर्ती घोटालों पर आधारित ये गीत खूब हो रहे हैं वायरल

0
391
भर्ती घोटालों पर आधारित ये गीत खूब हो रहे हैं वायरल
भर्ती घोटालों पर आधारित ये गीत खूब हो रहे हैं वायरल
उत्तराखंड में इन दिनों सरकारी
 नौकरियों में गड़बड़ी 
के मामले सामने आ रहे हैं। 
इस कड़ी में उत्तराखंडी सिंगरों 
ने गाने के माध्यस से 
भ्रष्टाचार को उजागर किया है।

UKSSSC SCAM

यूं तो अक्सर कईं सिंगर उत्तराखंड के मुद्दों को अपने गीतों के माध्यम से उठाते रहते हैं। इसी कड़ी में हाल ही में गाये गए उत्तराखंड के लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के मशहूर लोक गीतकारों में से एक हैं। यदि आप उत्तराखंड की राजनीति, लोग, समाज, जीवनशैली, संस्कृति, आदि के बारे में जानना चाहते हो तो इनके गानों में आपको हर चीज की झलक मिल जाएगी। वो अक्सर अपने गीतों के जरिए समय समय पर सरकारों, राजनेताओं और हुक्मरानों पर तंज कसते कसते रहते हैं। उन्होंने अपने गीत के माध्यम से कहा कि-

हम त प्रजा का प्रजा हि रैग्यां लोकतंत्रमा

तुम जनसेवक राजा हवेग्यां लोकतंत्रमा

जनता सड़क्युंमा भ्रष्टाचार्यू से लडणी अर तुम-

भ्रष्टाचार मा साझा हवेग्यां लोकतंत्रमां

लोकतंत्र मां
UKSSSC SCAM पर आधारित ये गीत
कईं सिंगर उत्तराखंड के मुद्दों को अपने गीतों के माध्यम से उठाते रहते

इस गाने के जरिए उन्होंने उत्तराखंड में हो रहे भ्रष्टाचार उजागर किया है, इस गाने में गीत और स्वर नरेंद्र सिंह नेगी ने दिया है और संगीत रणजीत सिंह ने।

आप भी सुनें नरेंद्र सिंह नेगी का ये गीत

Uttarakahand News – UKSSSC SCAM

इस के साथ ही उत्तराखंडी सिंगर अमित पयाल ने भी उत्तराखंड मे हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर एक गीत गाया है जिसका नाम है भ्रष्टाचार घोटाला, जिसे दर्शकों का खूब सारा प्यार मिल रहा है। उन्होंने इस गीत के माध्यम भ्रष्टाचार को उजागर किया है। इस गीत के माध्यम से वो लोगों को जागरुक करते हुए नजर आ रहे हैं। गीत के माध्यम से अमित ने नेताओं पर जमकर कटाक्ष किया है। इस गीत में आवाज दी है अमित पयाल ने और संगीत दिया है K9 Studio ने।

ये भी पढ़ें :Valley of flowers : पर्यटकों के लिए अगले 3 दिन बंद रहेगी फूलों की घाटी

UKSSSC SCAM पर आधारित ये गीत
UKSSSC SCAM पर आधारित ये गीत

आप भी सुनिए अमित पयाल का ये सॉन्ग

इसके अलावा उत्तराखंडी सिंगर रवि थपलियाल ने भी अपने गीत के माध्यम से भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है। इस गीत का टाइटल है उत्तराखंड मा घूसखोरों की मौज और इसे गाया है रवि थपलियाल ने और इसमें म्यूजिक दिया है ज्योति प्रकाश पंत ने. इस गीत को लोगों को द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है और लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।

UKSSSC SCAM पर आधारित ये गीत
UKSSSC SCAM पर आधारित ये गीत

ये भी पढ़ें : Urvashi Rautela ने Rishabh Pant से मांगी माफी, हाथ जोड़कर बोलीं -“I am Sorry”

 

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com