Home देश Twin Towers Demolition : मात्र 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे 40...

Twin Towers Demolition : मात्र 9 सेकेंड में ध्वस्त हो जाएंगे 40 मंजिला दोनों Twin Towers

0
Twin Towers Demolition

Twin Towers Demolition – नोएडा में सेक्टर 93ए स्थित 40 मंजिला Twin Towers को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद 28 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे विस्फोट कर धवस्त किया जाएगा। बताया जा रहा है कि धमाके लिए 3,500 किलोग्राम से अधिक विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जाएगा।

Twin Towers Demolition
Twin Towers Demolition

Twin Towers Demolition

खबरों के मुताबिक, दोनों Twin Towers  मात्र 9 सेकेंड में धवस्त हो जाएंगे। Twin Towers के आसपास एक विशेष क्षेत्र चिह्नित किया गया है जहां किसी व्यक्ति,वाहन या मवेशी को विस्फोट के दौरान नहीं रहने दिया जाएगा।

एडिफिस कंपनी के इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता Twin Towers के ब्लास्ट का फाइनल बटन दबाएंगे और उनके साथ जोशफ ब्रिक्समैन समेत अन्य छह लोग 100 मीटर के दायरे में उस दौरान मौजूद रहेंगे।

माना जा रहा है कि Twin Towers को गिराने में लगभग 17 से 18 करोड़ का खर्च आएगा। साथ ही इसके आसपास बनी दूसरी इमारतों को अगर धमाके से कोई नुकसान होता है तो इसकी भी भरपाई की जाएगी। 40 मंजिला Twin Towers  के मात्र 9 मीटर की दूरी पर दूसरी बिल्डिंग भी हैं, जिसमें लोग रहते हैं, इसिलिए और भी ज्यादा सावधानी बर्तनी होगी। वहीं आसपास के आवासीय टावरों को एक विशेष प्रकार के कपड़े से ढ़का जा रहा है।

Twin Towers Demolition

Twin Towers Demolition की तैयारी

विस्फोट के दौरान उड़ने वाली धूल और मलवे के लिए तैयारियां की गई हैं

28 तारीख की सुबह 7 बजे तक आसपास के लोगों को इलाका खाली करवाया जाएगा।

विस्फोट के 15 मिनट पहले और 15 मिनट बात तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे को बंद किया जाएगा।

दोनों टावरों को गिराने के वक्त भारी पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

दोनों टावरों में 3500 किलो बारुद लगाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्टिंग और ड्रोन कवरेज की दूरी भी तय की गई है।

आसपास के आवासीय टावरों को एक विशेष प्रकार के कपड़े से ढ़का गया है।

 

 

 

Twin Towers Demolition

ये भी पढे़ं : CM Yogi Adityanath के OSD मोतीलाल सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत, पत्नी की हालत गंभीर

Exit mobile version