इन तीन बड़ी पंपिंग योजनाओं को मिली वित्तीय स्वीकृति…

0
130
Scholarship Scam UttarakhandUttarakhand PCS

58 करोड़ 10 लाख 94 हजार की हैं योजनाएं, महाराज के प्रयास लाए रंग

पौड़ी (संवाददाता-कुलदीप बिष्ट): प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व, संस्कृति मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप क्षेत्र के तीन विकासखंडों की तीन बड़ी पेयजल योजनाओं की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शुक्रवार को शासनादेश जारी कर दिया गया। चैबट्टाखाल विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के प्रयासों के परिणाम स्वरूप क्षेत्र के तीन विकासखंडों की पंपिंग पेयजल योजना को शुक्रवार को शासन ने हरी झंडी देते हुए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया।

uttarakhand
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज

महाराज के निरंतर प्रयासों के चलते विकासखंड बीरोंखाल की 10 करोड़ 88 लाख 61 हजार की धनराशि से निर्मित होने वाली ललितपुर रसिया महादेव (जी.वो.वी.) पंपिंग पेयजल योजना, विकासखंड जहरीखाल की 22 करोड़ 21 लाख 1 हजार की लागत की गुजरखंड ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना और विकासखंड एकेश्वर की 25 करोड़ 1 लाख 32 हजार की लागत से बनने वाली भूमिया डांडा किनगोडीधार पंपिंग पेयजल योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति का शासनादेश जारी कर दिया गया है। अपने विधानसभा क्षेत्र में तीन विकास खंडों की पंपिंग पेयजल योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं चैबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इन योजनाओं के माध्म से पूरे क्षेत्र को अब पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाएगी। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र की सम्मानित जनता के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री के सहयोग के परिणाम स्वरूप निरंतर चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में सभी प्रकार के विकास कार्यों को धरातल पर उतारने का प्रयास कर रहे हैं।