Home काम की खबर यहां के पटवारियों ने की कलम बंद हड़ताल, लोग हुए परेशान

यहां के पटवारियों ने की कलम बंद हड़ताल, लोग हुए परेशान

0

उत्तरकाशी।(संवाददाता- विनीत कंसवाल): राजस्व निरीक्षक, उपनिरीक्षकों अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों का निस्तारण नहीं कर लेती है। उनकी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।

पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ शाखा उत्तरकाशी से जुड़े समस्त कर्मचारी संगठन कालीकमली धर्मशाला में एकत्रित हुए।  सभी कर्मचारी जुलूस की सकल में कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां पर सभी कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि वह अपनी चार सूत्रीय मांग समान कार्य के लिए समान वेतनमान, समान संसाधन, राजस्व निरीक्षक, रजिस्ट्रार कानूनगों के पदों को एकीकृत किए जाने, 16वें बैच के राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण व राजस्व निरीक्षण क्षेत्र का पुर्नगठन सहित समवर्गीय कार्मिकों को स्वीकृत वेतनमान का लाभ 2006 से दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई। जिससे वह अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों का निस्तारण नहीं कर लेती कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।

वहीं राजस्व निरीक्षकों की हड़ताल के कारण विधान सभा के चुनाव कार्य, भू अभिलेख सहित स्थनीय लोगों के जाति, आय, ओबीसी आदि प्रमाण पत्र बनने का कार्य नहीं हो पा रहा है। जिस कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। 

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews

Exit mobile version