T-20 World Cup 2022 में भारत की शर्मनाक हार पर गौतम गंभीर और फैंस का फूटा गुस्सा
Rohit Sharma played 28 balls and scored 27 that too in a Semifinal this was even more poor innings compared to Klass Rahul tremendous innings of 5 runs again against a good team but atleast with him we don't have any hope.#INDvENG pic.twitter.com/UXGzufBq9Q
— Passionate Fan (@Cricupdatesfast) November 10, 2022
गुरुवार को T-20 World Cup 2022 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को जिस तरह से 10 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वो खेल की दृष्टि से कमाल है। लेकिन अगर हम टीम इंडिया की तरफ से बात करें तो यह प्रदर्शन उनका सबसे घटिया और शर्मनाक था और इसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। मानते हैं की हम भारतीय होने के नाते हमेशा अपनी टीम के जीतने की बात करते हैं लेकिन खेल में हार जीत लगी रहती है। मगर असल बात है कि जिस तरह से हम खेले और हारे उस पर सवाल उठता है।
T-20 World Cup 2022 में हार पर टीम इंडिया के ऊपर गंभीर का ताज़ा ट्वीट हो रहा वायरल
You only expect from those who can deliver! Chin up boys ??????
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) November 10, 2022
T-20 World Cup 2022 में हार के बाद भारत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और अपने गुस्से का इज़हार किया है। इसी कड़ी में भारतीय पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर ने इस हार के ऊपर एक दिलचस्प ट्वीट की है जो इस समय खूब वायरल हो रहा है। गंभीर ने ट्वीट करते हुए लिखा है “आप केवल उन लोगों से अपेक्षा करते हैं जो हमेशा प्रदर्शन कर सकते हैं। “इस ट्वीट पर यूजर्स ने खूब कमेन्ट किया है और अपना गुस्सा निकाला है।
ये भी पढ़ेंT20 वर्ल्ड कप का सपना टूटा, सेमीफाइनल में भारत की शर्मनाक हार
T-20 World Cup 2022 में शर्मनाक हार पर राहुल-रोहित पर भड़के फैंस,टीम से बाहर निकालने की कही बात
KL Rahul chose the big stage to show his loyalty towards the academy…He gone to pavilion after scoring gorgeous gorgeous 5 runs off just 5 balls… Professor KL on fire?? #INDvENG pic.twitter.com/mY4utMWa2y
— TukTuk Academy (@TukTuk_Academy) November 10, 2022
T-20 World Cup 2022 में कल गुरुवार को फिर एक बार हमें अच्छी शुरुवात नहीं मिल पायी और पूरी टीम दबाव में आ गयी जिसका नतीजा एक शर्मनाक हार के रूप में मिली। सभी पूर्व खिलाड़ियों और खासकर फैंस तो इतने गुस्से में हैं कि वो इस सलामी जोड़ी राहुल-रोहित को टीम से निकालने की बात कह रही है और सुझाव दिया है कि इन्हें क्रिकेट के किसी भी फ़ारमैट में ना खिलाया जाए। राहुल और रोहित के इस घटिया प्रदर्शन से नाराज हुए फैंस सोशल मीडिया पर इनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
For Latest Sports News Subscribe devbhoominews.com