Home ये भी जानिए इस आइलैंड में है केवल सांपों का राज, यहां इंसानों के जाने...

इस आइलैंड में है केवल सांपों का राज, यहां इंसानों के जाने पर है रोक

0
Snake Island Brazil

Snake Island Brazil: पृथ्वी का सबसे खतरनाक आइलैंड जहां पाए जाते हैं 4000 से भी ज्यादा प्रजाती के सांप

Snake Island Brazil: एक ऐसा द्वीप जहां सांप राज करते हैं, इस द्वीप पर कभी कोई इंसान नहीं बस पाया, बसना तो दूर की बात यहां इंसानों के आने पर तक प्रदिबंध है। ये बेहद खतरनाक आइलैंड ब्राजील के साओ पालो स्टेट में मौजूद है जिसके नाम है “इलाहा दा क्यूइमाद”। इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में हर जगह आपको केवल सांप ही सांप नजर आएंगे, यही कारण है कि इस आईलैंड को “स्नेक आइलैंड” (Snake Island Brazil) के नाम से भी जाना जाता है।

अधिक संख्या में सांप पाए जाने के कारण इस आइलैंड में आजतक इंसान नहीं बस पाया। इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में पृथ्वी पर पाए जाने वाले सबसे खतरनाक सांप पाए जाते हैं जिन्हें गोल्डन लांसहेड वाइपर के नाम से जाना जाता है। ये सांप इतने ज्यादा खतरनाक होते हैं कि इनके जहर से इंसान का मांस तक गलने लगता है।

अगर कोई व्यक्ति इस “स्नेक आइलैंड” (Snake Island Brazil) में गलती से भी चला जाए तो उसकी यही गलती उसकी जान लेकर मानेगी, क्योंकि इस आइलैंड में आजतक जो कोई भी गया वो कभी यहां से जिंदा वापिस नहीं लौट पाया। इस खतरनाक आइलैंड (Snake Island Brazil) में सापों की 4000 अलग अलग प्रजातियां रहती हैं।

ये आइलैंड (Snake Island Brazil) खतरनाक होने के साथ साथ बेहद खूबसूरत भी है मगर इस खूबसूरत आइलैंड को देखने की इजाजत किसी को नहीं है और अगर कोई इसकी खूबसूरती को देखना चाहता है तो उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में जाने पर ब्राजीलियन नेवी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है यानी की कोई भी आम इंसान इस आइलैंड में नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
Girl Skeleton with Ornaments
1800 साल पुराने कंकाल पर मिले लाखों के जवारात, खुला रहस्य

इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में केवल सांपों पर शोध करने वाले विशेषज्ञ ही जा सकते हैं और वो भी केवल तटीय इलाके में, क्योंकि इस आइलैंड के अंदर जाना खुद मौत को बुलावा देने के बराबर है। इस आइलैंड (Snake Island Brazil) के प्रति वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 1 से 5 गोल्डन लांसहेड वाइपर तो मिल ही जाते हैं।

अगर किसी व्यक्ति को गोल्डन लांसहेड वाइपर ने काट लिया तो वह व्यक्ति अस्पताल तक नहीं पहुंच पाता और कुछ ही कदम चलने के बाद उसकी मौत हो जाती है। गोल्डन लांसहेड वाइपर में उड़ने तक की क्षमता होती है, सांप की ये प्रजाती पेड़ों पर चढ़कर चिड़िया के अंडे और चिड़ियों का भी शिकार कर लेती है। आपको बता दें कि ब्राजील में सांप के काटने से होने वाली 90 प्रतिशत मौतें गोल्डन लांसहेड वाइपर के काटने से ही होती है।     

430000 वर्ग मीटर में फैले इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में कई शिकारी चोरी छिपे भी घुस जाते हैं। ये शिकारी इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में घुसकर अवैध रुप से सांपों को पकड़ते हैं और फिर बाजार में उन्हें बेच देते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि काले बाजार में गोल्डन लांसहेड वाइपर के जहर की काफी मांग है और इस आइलैंड में पाए जाने वाले एक गोल्डन लांसहेड वाइपर की कीमत करीबन 18 लाख रुपए से भी ज्यादा है।

काले बाजार में इन सांपों की बढ़ती मांग के चलते “इलाहा दा क्यूइमाद” आइलैंड में इन सांपों की स्मगलिंग बढ़ती जा रही है और साथ ही सांपों की इन प्रजातियों पर भी खतरा बढ़ता जा रहा है।       

ये भी पढ़ें:
बिना जल, भोजन और शौच के कैसे जिंदा रहे ये योगी 79 सालों तक?

बताया जाता है कि ये आइलैंड (Snake Island Brazil) सुर्खियों में तब आया जब यहां एक फिशरमैन अपनी नाव को किनारे लगाकर केले तोड़ने आया। ये फिशरमैन जैसे ही आइलैंड (Snake Island Brazil) पर आया वैसे ही उसे गोल्डन लांसहेड वायपर ने काट लिया जिसके बाद वो भागकर अपनी नाव पर वापिस गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि जिस नाव से उस फिशरमैन की लाश मिली थी वो खून से भरी हुई थी।

इसके बाद इस आइलैंड (Snake Island Brazil) को लेकर एक और कहानी काफी प्रचलित है। बताया जाता है कि इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में एक बार एक परिवार पिकनिक मनाने आया था। पिकनिक मनाते समय कई सारे सांप उनके टेंट के अंदर घुस गए और उन सभी लोगों को काट लिया। सांपों के काटने के बाद वो पूरा परिवार वहां से भाग रहा था कि तभी पेड़ों पर लटके कुछ सांपों ने भी उन्हें काट लिया जिसके बाद उस पूरे परिवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि नेवी की टीम को आइलैंड से उस पूरे परिवार के लोगों की लाशे मिली थीं।   

इसी के बाद से इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में किसी भी इंसान के जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया ताकी ये सांप किसी भी व्यक्ति की जान न ले सके और यही कारण है कि आज भी इस आइलैंड (Snake Island Brazil) में केवल सांपों का ही राज है।

ये भी पढ़ें:
ये मां क्यों खिलाती है अपने 2 साल के बच्चे को कीड़े?  

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version