इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट जोसेफ की छात्रा ने लहराया परचम, ऊंचा किया राज्य का नाम

0
333

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। खेल हो या कोई अन्य क्षेत्र लड़कियां और लड़के अपने हुनर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में लोहा मनवा रहे हैं। माण्डिया कर्नाटका में 9 से 14 अप्रैल तक आयोजित 34वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (12 वर्ष वर्ग के लिए) में उत्तराखण्ड से तीन खिलाड़ियों द्वारा प्रतिनिधित्व किया गया। इस प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में कुल 134 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया तथा बालक वर्ग में कुल 238 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

shefali dun

उत्तराखण्ड राज्य से प्रतिनिधित्व करने वाली देहरादून की शेराली पटनायक ने राष्ट्रीय स्तर पर होनहार प्रदर्शन करते हुए बालिका वर्ग में 5वाँ स्थान प्राप्त किया। शेराली सेंट जोसेफ अकादमी, देहरादून की कक्षा 8 की छात्रा है। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले बागेश्वर के सदभव रौतेला ने 10वाँ स्थान हासिल किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखण्ड राज्य का गौरव बढ़ाया है।