Home विदेश सावधान: पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन चल रहा है चाल

सावधान: पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन चल रहा है चाल

0
सावधान: पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन चल रहा है चाल
सावधान: पाकिस्तान के साथ मिलकर चीन चल रहा है चाल

ताज़ा ख़बरों के अनुसार भारतीय सेना ने एक डोजियर जारी किया है, जिसमें बलूचिस्तान के लोगों के खिलाफ पाकिस्तान के अत्याचारों का भंडाफोड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि चीन की महा विस्तारवादी सोच के कारण यह सब हो रहा है। इस काम में पाकिस्तान उसकी मदद कर रहा है। पाकिस्तान, बलूचिस्तान के ग्वादर और अन्य तटीय इलाकों को चीनी गढ़ में तब्दील कर रहा है, जहाँ चीन के 5 लाख चीनी सैनिकों को बसाने की योजना है। चीन अब पाकिस्तान के साथ मिलकर बलूचिस्तान के प्राकृतिक संसाधनों का भी दोहन कर रहा है.

पाकिस्तान -चीन की गहरी दोस्ती
पाकिस्तान और चीन की सदाबहार दोस्ती किसी से भी छिपी नहीं है। इसी को देखते हुए भारतीय सेना ने एक डोजियर जारी किया है जिसमे कैसे बलूच लोगों पर पाकिस्तान अत्याचार कर रहा है बताया गया है। पाकिस्तान ने 2017 में ग्वादर बंदरगाह चीन की एक मल्टीनेशनल कारपोरेशन को 40 साल की लीज पर दे दिया। आगे बताया गया है की चीन ने पोर्ट टाउन के निर्माण और 300 मेगावाट के कोयले से चलने वाले बिजली संयत्र को खोलने में अरबों डॉलर खर्च किये हैं। 23 करोड़ डॉलर की लागत से एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का भी निर्माण कर रहा है। साथ ही चीन -पाकिस्तान आर्थिक गलियारे [CPEC] के तहत अन्य परियोजनाओं पर भी काम कर रहे हैं। डोजियर में बताया गया है कि कैसे चीन नए बेस बनाता जा रहा है और बलूचिस्तान के लोग अपनी जमीन -नौकरियां खोते जा रहे हैं। बलूच लोगों का रहस्यमय तरीके से लापता होना भी चिंता का विषय है। ध्यान देने की जरुरत है कि कैसे चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर अपनी महा विस्तारवादी सोच और अति महत्वाकांक्षा में घुसपैठ करता जा रहा है।

Exit mobile version