Home विदेश Saudi woman gets a 45-year prison: महिला ने सऊदी प्रिंस के लिए...

Saudi woman gets a 45-year prison: महिला ने सऊदी प्रिंस के लिए लिखा कुछ ऐसा, हुई 45 साल की सजा

0

Saudi woman gets a 45-year prison: सऊदी प्रिंस के बारे में लिखा था

International news desk : सऊदी अरब से एक घटना सामने आ रही है। दरअसल पिछले सप्ताह नूरा नाम की एक महिला को सिर्फ इसलिए 45 साल की सजा सुनाई गई क्योंकि उसके द्वारा एक ट्वीट किया गया।(Saudi woman gets a 45-year prison) महिला पर इस बात का आरोप लगाया गया कि उसने जो इंटरनेट का इस्तेमाल किया है उससे सऊदी अरब का सामाजिक ताना-बाना ख़राब हुआ है। लेकिन इस मामले की जो सच्चाई है वो अब निकलके सामने आई है। जो जानकारी मिल रही है उसके अनुसार महिला ने सऊदी प्रिंस के बारे में कुछ ऐसा लिखा था, जिसके बाद उसे इतने लंबे समय की सजा हुई है।

महिला को 45 साल की जेल की सजा

Saudi woman gets a 45-year prison

सऊदी अरब की महिला को सजा इसलिए सुनाई गई। क्योंकि उसके द्वारा किंग सलमान और क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के खिलाफ कुछ लिख दिया गया था। महिला ने इन दोनों के खिलाफ ट्विटर पर ‘धर्म और न्याय को चुनौती देने के लिए’ लिखा था। जिसके चलते महिला को 45 साल की जेल की सजा हो गई है।

यह भी पढ़ें : Afghanistan : मस्जिद में भीषण बम विस्फोट, 21 की मौत; 40 से ज्यादा घायल

Saudi woman gets a 45-year prison: महिला के ट्वीट को दुर्भावनापूर्ण बताया

जो सऊदी अधिकारी है उन्होंने महिला के ट्वीट को दुर्भावनापूर्ण बताया। (Saudi woman gets a 45-year prison) अदालत के द्वारा कहा गया कि महिला ने जो ट्वीट किया वो झूठा और दुर्भावनापूर्ण था। महिला के द्वारा उन लोगों को भड़काया गया जो सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने का काम कर रहे है और समाज की सुरक्षा और राज्य की स्थिरता को अस्थिरता में बदलना चाहते है।

खाड़ी देशों में मानवाधिकारों की वास्तविक स्थिति उजागर

अदालत के द्वारा महिला पर तीखी टिप्पणी की गई। कहा गया कि महिला ने ट्वीट किया वो राज्य के प्रतीकों और अधिकारियों का अपमान करने के लिए किया। इसलिए इस मामले में रिहाई नहीं मिल सकती। अब यह मामला पूरी दुनिया में छाया हुआ है। पश्चिमी देशों के द्वारा इस सजा की निंदा की गई है। कुछ के द्वारा बयान भी दिया गया कि यह जो महिला को सजा दी गई है। इसने खाड़ी देशों में मानवाधिकारों की जो वास्तविक स्थिति है उसे उजागर किया है।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhoominews.com

Exit mobile version