Home उत्तर-प्रदेश मैनपुरी-रामपुर से सपा तो खतौली से आरएलडी लड़ेगी उपचुनाव, भाजपा भी दिखा...

मैनपुरी-रामपुर से सपा तो खतौली से आरएलडी लड़ेगी उपचुनाव, भाजपा भी दिखा रही अपना दम

0

मैनपुरी-रामपुर सीट पर लड़ेगी Samajwadi Party और खतौली पर आरएलडी उम्मीदवार का ऐलान

मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर और खतौली विधानसभा सीट रिक्त होने के बाद चुनाव आयोग ने इन तीनों सीट पर 5 दिसम्बर को उपचुनाव की घोषणा की है।Samajwadi Party ने ट्वीट करके बताया है कि मैनपुरी लोकसभा सीट और रामपुर विधानसभा सीट खुद सपा लड़ेगी और खतौली से आरएलडी उम्मीदवार चुनाव मैदान में होगा। समाजवादी पार्टी ने 5 दिसम्बर को होने वाले उपचुनाव में सपा और आरएलडी के मिलकर चुनाव लड़ने की आज घोषणा कर दी है।

सपा संरक्षक और लोकसभा सदस्य मुलायम सिंह के निधन के बाद रिक्त हुई मैनपुरी सीट और सपा नेता आजम खान की सदस्यता रद्द होने पर रिक्त हुई रामपुर विधानसभा सीट पर चुनाव होने हैं। खतौली से भाजपा के विधायक विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द होंने पर वहाँ चुनाव होना है।

Samajwadi Party के साथ क्या चुनाव लड़ेंगे शिवपाल यादव? कहा अब सारे चापलूस भरे हैं पार्टी में

samajwadi party

प्रसपा लोहिया के अध्यक्ष और Samajwadi Party के पुराने कद्दावर नेता शिवपाल यादव ने पार्टी पर तंज़ कसते हुए कहा कि “अखिलेश अब चापलूसों से घिरे हैं जो केवल चापलूसी में विश्वास करते हैं। “सपा के साथ चुनाव लड़ने पर कहा कि हम प्रसपा ही असली समाजवादी पार्टी हैं और हमारे साथ कोई लालची आदमी नहीं है और हम लालची लोगों से दूर रहते हैं। रिक्त हुई सीटों पर चुनाव लड़ने के बात पर शिवपाल ने कहा “अब हम भी सोच रहे साथ लड़ें या हम अकेले इस चुनाव में खड़े हों। “

ये भी पढ़ें मैनपुरी उपचुनाव में मुलायम के बाद चुनौतियाँ बेशुमार, क्या अखिलेश यादव हैं तैयार ?

Samajwadi Party पर तंज़ कसते हुए शिवपाल ने कहा “पहले सपा उम्मीदवार खड़ा करे, फिर हम

इस उपचुनाव की रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव पर शिवपाल यादव ने कहा ‘पहले Samajwadi Party नाम की घोषणा कर दे हम उसके बाद देखेंगे। वैसे मुलायम सिंह की दूसरी पुत्रवधू अपर्णा सिंह यादव के मैनपुरी चुनाव लड़ने के सवाल पर शिवपाल यादव ने चुप्पी साध ली है। बताते चलें कि अपर्णा सिंह यादव उत्तर प्रदेश के विधानसभा 2022 चुनाव से पहले ही समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा जॉइन कर ली है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com

 

Exit mobile version