रुद्रप्रयाग की दोनों सीटों पर भी भाजपा का कब्जा, चौंकाने वाले रहे परिणाम

0
255

रुद्रप्रयाग विधानसभा से चौधरी ने की 9528 वोट से जीत हासिल, केदारनाथ विधानसभा से 7544 वोटों से जीती शैला, केदारनाथ विधानसभा में इस बार भी दूसरे स्थान पर रहे निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत

रुद्रप्रयाग (नरेश भट्ट): रुद्रप्रयाग जिले के दोनों विधानसभाओं सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। यहां रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी 9528 एवं केदारनाथ विधानसभा से शैलारानी रावत ने 7544 वाटे से जीत हासिल की है। रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने दूसरी बार जीत हासिल की। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर विभिन्न शहरों में विजय जुलूस निकाला।
रुद्रप्रयाग जिले में दोनों विधानसभों की मतगणना पूरी हो गई है।

रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी को 28,647, कांग्रेस से प्रदीप थपलियाल को 19119, से मोहित डिमरी को 4570 एवं निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व मंत्री मातबर सिंह कंडारी को 4773 पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चौधरी ने 9528 से जीत हासिल की। जबकि केदारनाथ विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत को 20678, निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत 13134, कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को 12005 एवं आप प्रत्याशी को 4567 वोट पड़े हैं। शैलारानी रावत ने 9277 वोट से जीत हासिल की। यहां निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत दूसरे स्थान पर रहे, जबकि कांग्रेस के मनोज रावत को तीसरे स्थान पर आना पड़ा। वहीं आप प्रत्याशी सुमंत तिवाड़ी चैथे नम्बर पर रहे। वर्ष 2017 के विधानसभा में केदारनाथ सीट पर पहले स्थान पर मनोज रावत, दूसरे पर कुलदीप रावत, तीसरे पर भाजपा से बगवात कर निर्दलीय चुनाव लड़ी आशा नौटियाल व चौथे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत रही। भाजपा में बगावत होने के कारण भाजपा प्रत्याशी को पिछली बार हार का सामना करना पड़ा।

YOU MAY ALSO LIKE

इस बार भाजपा संगठन में एकता देखने को मिली, जिसका नतीजा ये रहा कि भाजपा प्रत्याशी को भारी बहुमत से जीत हासिल हुई है। दोनों सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने अगस्त्यमुनि मैदान में आतिशबाजी की। रुद्रप्रयाग विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी ने दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी भरत सिंह चैधरी ने अपनी जीत को पार्टी की जीत बताया। उन्होंने रुद्रप्रयाग की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने दिलोजान से भाजपा प्रत्याशी के लिए कार्य किया है, जिससे उनकी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि जो कार्य पिछले कार्यकाल में छूट गये हैं, उन्हें पूरा किया जायेगा। सैनिक स्कूल, कृषि महाविद्यालय एवं घोलतीर में नर्सिंग काॅलेज निर्माण को लेकर कार्य किया जायेगा। केदारनाथ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शैलारानी रावत ने अपनी जीत का श्रेय केन्द्र व राज्य सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं को दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें केदारनाथ बाबा का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जायेगा।

rudraprayag0