रोनाल्डो ने फुटबॉल इतिहास में लिखा नया अध्याय, पूरे किए 900 गोल

RONALDO 900 GOALS

RONALDO 900 GOALS: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है। UEFA नेशंस लीग में क्रोएशिया के खिलाफ पुर्तगाल के मैच के दौरान, रोनाल्डो ने गोल करके फुटबॉल इतिहास में एक अनूठी उपलब्धि हासिल की। इस गोल के साथ, रोनाल्डो ने कुल 900 गोल करने का कीर्तिमान स्थापित कर दिया है, जो किसी भी खिलाड़ी द्वारा अब तक नहीं किया गया था। इस रिकॉर्ड को पूरा करने के बाद, रोनाल्डो की खुशी और भावुकता साफ दिखाई दे रही थी।

RONALDO 900 GOALS
RONALDO 900 GOALS

RONALDO 900 GOALS: रोनाल्डो के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 131वां गोल

अब रोनाल्डो बने पहले फुटबॉलर जिन्होंने 900 गोल का आंकड़ा छुआ है। ये गोल उनके क्लब और अंतर्राष्ट्रीय करियर दोनों के मिलाकर हैं। इस मैच में रोनाल्डो का यह गोल उनके अंतर्राष्ट्रीय करियर का 131वां गोल था। मैच की शुरुआत में क्रोएशिया के खिलाड़ी डियागो डालोट ने 7वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी, लेकिन इसके बाद रोनाल्डो ने गोल करके न सिर्फ अपनी टीम की स्थिति मजबूत की, बल्कि 900 गोल का रिकॉर्ड भी बनाया। 39 साल की उम्र में भी रोनाल्डो ने अपनी फॉर्म और क्षमता को साबित कर दिया है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज