RELIANCE DISNEY MERGER UPDATE: डिज्नी और रिलायंस एंटरटेनमेंट का विलय होने जा रहा है। इस मर्जर को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) से मंजूरी मिल गई है। यह मर्जर भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी का निर्माण करेगा और इसे एक स्पोर्ट्स पावरहाउस भी बना देगा। इस नई कंपनी के पास पूरे देश में 75 करोड़ दर्शक होंगे। इस मर्जर के बाद डिज़्नी स्टार के 80 चैनल और रिलायंस के VIACOM 18 के 40 चैनल शामिल होंगे, जिससे कुल 120 चैनल हो जाएंगे। इसके अलावा दोनों कंपनियों के पास डिज्नी हॉटस्टार और जियो सिनेमा जैसे OTT ऐप्स भी हैं। इनके पास अब 2 लाख घंटे का डिजिटल कंटेंट होगा।
RELIANCE DISNEY MERGER UPDATE: बनेगी भारत की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनी
वायाकॉम18 के पास BCCI द्वारा प्रबंधित क्रिकेट मैचों के टीवी प्रसारण अधिकार हैं, जबकि डिज्नी स्टार के पास 2027 तक IPL के टीवी प्रसारण के अधिकार हैं। वहीं, रिलायंस के पास अपने OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर IPL दिखाने के अधिकार हैं। इस मर्जर में रिलायंस के न्यूज चैनल शामिल नहीं होंगे, क्योंकि वे नेटवर्क 18 ग्रुप के अंतर्गत आते हैं।दोनों कंपनियों के पास अब 30,000 से अधिक डिज्नी कंटेंट एसेट्स के लाइसेंस के साथ भारत में डिज्नी की फिल्मों और प्रोडक्शन को वितरित करने के विशेष अधिकार भी दिए जाएंगे।
देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज