दु:खद-पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी प्रेमलता का निधन, दौड़ी शोक की लहर

0
322

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट की पत्नी प्रेमलता बिष्ट का आज निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर उनके सेवक आश्रम रोड आवास पर शोक की लहर दौड़ गई है। उनके आवास पर दुख व्यक्त करने और सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार प्रेमलता बिष्ट गृहणी थी और अपने पीछे दो बेटी और एक बेटा और भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार नालापानी शमशान घाट में दोपहर तीन बजे होगा। कांग्रेस के साथ ही भाजपा समेत अन्य पार्टी के कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है।

premlata bisht 1

जानकारी के अनुसार आज पूर्व केबिनेट मंत्री और उत्तराखंड गोल्ड कप के संस्थापक अध्यक्ष रहे हीरा सिंह बिष्ट की धर्मपत्नी प्रेमलता बिष्ट के निधन की खबर से परिजनों के साथ उनके कारीबियों में शोक की लहर है। अन्तेयष्टि आज साय 3 बजे नाला पानी शमशान घाट पर सम्पन्न होगी।