प्रियंका ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां, आशा वर्कर समेत 40 महिलाओं को बनाया प्रत्याशी

0
253

“लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारे देने वाली प्रियंका ने किया महिलाओं पर फोकस


देहरादून/नई दिल्ली, ब्यूरो।
देश में बेटी बचाव बेटी पढ़ाओ की बात करने वाली भाजपा के राज में कैसे अबलाओं की आबरू लूट रही है यह जगजहाहिर है, लेकिन कांग्रेस ने इस पर तंज कसने के साथ ही ऐसे लोगों को टिकट देकर विधानसभा और लोकसभा तक भेजने की अच्छी पहल की है। देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के चुनाव में ऐसे ही कई रंग देखने को मिल रहे हैं। लड़की हूं लड़ सकती हूं जैसे नारे देने वाली कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने अब यूपी के उन्नाव की रेप पीड़िता की मां को कांग्रेस पार्टी का टिकट दिया है। यही नहीं पहली सूची में कांग्रेस ने 125 उम्मीदवारों को टिकट जारी किए हैं। इनमें भी 50 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। ये सभी ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने योगी राज में अत्याचार सहे हैं। 40 प्रतिशत युवा और 40 महिलाएं 125 प्रत्याशियों में हैं।

YOU MAY ALSO LIKE

devbhoomi

आपको बता दें कि कांग्रेस की ओर जारी की गई सूची के अनुसार पार्टी ने उन्नाव रेप पीड़िता की मां को विधानसभा का टिकट दिया है। शाहजहांपुर से आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को भी कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा फर्रूखाबाद से सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद को टिकट दिया गया है। प्रियंका पहले ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा दे चुकी हैं। अब देखना होगा कि स्थानीय लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता इस मुहिम को वोटों में बदल सकते हैं। इसमें कोई दो राय नहीं देश में महिलाओं पर अत्याचार आए दिन बढ़ते जा रहे हैं। कई मामलों में महिलाएं भी नियमों का गलत फायदा उठाती हैं। ऐसे में जब तक महिलाएं नियम नियंताओं की कुर्सी पर नहीं बैठेंगी वह समाज के लिए कैसे नियमों में संशोधन या फिर नई नीति कैसे बना पाएंगी। हर क्षेत्र में महिलाएं आजकल आगे बढ़ रही हैं। अब देखना होगा कि प्रियंका का गांधी का लड़की हूं लड़ सकती हूं और महिलाओं को आगे रखकर चुनाव में कांग्रेस को यूपी विधानसभा चुनाव में कितना फायदा पहुंचा सकती है।

uttarakhand