Pregnant Man Ari: जन्म से थी लड़की फिर बनी लड़का और फिर दिया बच्चे को जन्म

0
299

Pregnant Man Ari और उनकी पत्नी Caitlyn

जन्म से एक लड़की, फिर बनी लड़का, फिर की अपनी गर्लफ्रेंड से शादी और फिर खुद ही दिया अपने बच्चे को जन्म। है न थोड़ा CONFUSING? Confusing ज़रूर है इनकी स्टोरी मगर साथ ही बहुत Interesting भी है।

Seattle Washington के इस कपल का नाम है Ari और Caitlyn, जिसमें Ari बच्चे के पिता हैं और Caitlyn बच्चे की मां। इस कपल ने 2020 में अपने बच्चे को जन्म दिया है। इस कपल में खास बात ये है कि ये दोनों ही पैदा लड़की के रूप में हुईं थीं लेकिन अपनी जिंदगी के 25 से ज्यादा साल गुज़ारने के बाद Ari को ये ऐहसास हुआ कि उन्हें एक लड़की नही बल्की एक लड़का होना चाहिए था और उन्होंने ये तय किया कि वो अपनी आगे की जिंदगी एक लड़के की तरह गुज़ारेंगी। Ari बनने से पहले इनका नाम था Andria और इनका शुरू से ही लड़कियों में इंट्रेस्ट था और उन्हें अपने लड़की के शरीर में कुछ अटपटा सा लगने लगा। जिसके बाद 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने माता पिता को अपने lesbian होने की बात बताई जिसमें उनके माता पिता को भी कोई दिक्कत नही हुई।

Pregnant Man Ari बनने तक की कहानी

अब Andria और Caitlyn की प्यार भरी कहानी कॉलेज से शुरू हुई। एक शो के दौरान Ari बताते हैं कि जब वो क्लास में बैठे थे तो तभी Caitlyn क्लास में एंटर करती हैं और पहली नज़र में ही Andria को Caitlyn से प्यार हो जाता है। इसके बाद Andria और Caitlyn एक दूसरे को 3 महीने तक डेट करते हैं और फिर Caitlyn Andria को छोड़कर चली जाती हैं। समय गुज़रता है और 8 साल बाद एक बार फिर Andria और Caitlyn एक दूसरे के करीब आने लगते हैं जिसके बाद Andria अपने ऊपरी शरीर की सर्जरी कराकर बन जाते हैं Ari. इसके बाद Ari और Caitlyn एक दूसरे से शादी के बंधन में बंध जाते हैं और शादी के कुछ साल बीत जाने के बाद दोनों अपनी फैमली प्लानिंग करने लगते हैं। क्योंकी Ari की पत्नी Caitlyn की उम्र काफी ज्यादा थी तो उस कारण उन्हें Conceive करने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद Ari ने डिसाइड किया कि वो अपने बच्चे को जन्म देगें। जिसके बाद एक जानकार स्पर्म डोनर की मदद से Ari के uterus के अंदर स्पर्म को डाला गया और Ari प्रेगनेंट हो गए।

ari giving birth to child

अपनी Pregnancy के दौरान Ari अपने बच्चे से पूरी तरह से जुड़े हुए थे। यहां तक की उनकी पत्नी Caitlyn भी उनके और बच्चे के connection से जला करती क्योंकी कहीं न कहीं वो भी बच्चे को जन्म देना चाहती थीं और उन सभी फीलिंग्स को महसूस करना चाहती थीं। पूरे 9 महीने तक caitlyin ने अपने पति Ari का पूरा ध्यान रखा और 9 महीने बाद जब Ari को लेबर पेन नही हुआ तो उन्हें Artificial pain दिया गया और करीबन 30 घंटों तक दर्द में रहने के बाद Ari ने बच्चे को जन्म दे दिया।

आज की तारीख में जहां महिलाएं दर्द से बचने के लिए C-Section करने को कहती हैं वहीं Ari ने अपनी डॉक्टर को C-section करने के लिए बिलकुल मना कर दिया था। एक Interview के दौरान Ari बताते हैं कि मुझे मेरी डॉक्टर ने कहा था कि अगर अब 3 Pushes में बेबी बाहर नही आता है तो हमें C- section करना पड़ेगा मगर मैने ऐसा करने से साफ इंकार कर दिया था क्योंकी मैं अपने बच्चे को जन्म देते हुए, उसे इस दुनिया में आते हुए पूरा महसूस करना चाहता हूं। जिसके बाद 30 घंटों की महनत के बाद Ari ने बच्चे को जन्म दे दिया।

Ari and Caitlyn की ये कहानी बेहद प्यार भरी कहानी है जिसमें एक बाप ने अपने बच्चे को जन्म देकर अपने बच्चे के साथ एक अलग Connection को फील किया है। आपको इनकी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके ज़रूर बताइएगा।